तारक मेहता का उल्टा चश्मा सिटकॉम में रोशन सोढ़ी का किरदार निभा चुकीं जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने दूसरी शादी कर ली है. वो पति संग गले में वरमाला डाले उनके कंधे पर हाथ रखे दिखीं.
चौंक गए ना? दरअसल, जेनिफर की शादी को 25 साल हो चुके हैं. उन्होंने इसे धूमधाम से सेलिब्रेट किया. ग्रैंड सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर कर उन्होंने इस दिन की खास झलक तो दिखाई ही साथ ही खास बात भी शेयर की.
जेनिफर ने बताया कि उनकी शादी एक्टर मयूर बंसीवाल से 2001 में हुई थी, 2026 में उन्हें पति के साथ रिश्ते में 25 साल हो गए. इस मौके पर उन्होंने बेटी और परिवार के साथ होटल में स्पेशल पार्टी की.
इस दिन वो बिल्कुल उसी तरह तैयार हुई जैसे शादी के दिन हुई थीं. जेनिफर लाल जोड़े में दुल्हन सी सजीं. वहीं पति भी दूल्हे की तरह सजे-धजे नजर आए.
जेनिफर ने बताया कि उन्होंने 25वीं सालगिरह पर उन्होंने और पति ने वही शादी की जोड़ा पहना जिसे पहनकर उन्होंने सात फेरे लिए थे.
हालांकि जेनिफर ने ये तो क्लियर नहीं किया कि उन्होंने वापस से सात फेरे लिए कि नहीं लेकिन ये जरूर कहा कि उन्होंने उस मोमेंट को वापस जीने की पूरी कोशिश की.
तस्वीरों में जेनिफर मांग में सिंदूर लगाए, मांग टीका, माथे पर बिंदियों की दुल्हन जैसी सजावट, सोने की ज्वेलरी हाथों में चूड़ियां पहने मुस्कुराती नजर आईं.
वहीं उनके पति मयूर ने भी शादी वाला सफारी सूट पहना था. सिर पर पगड़ी-गले में हार पहने वो भी दूल्हा बने पत्नी संग चहकते दिखे.
बेटी लेकिशा भी माता-पिता के इस खास पल की गवाह बनीं. सभी ने साथ में फोटोज क्लिक कराईं. पेरेंट्स के इस सेलिब्रेशन में बेटी ने खूब मस्ती की और माहौल को और खुशनुमा बनाया.
जेनिफर के पति मयूर बंसीवाल हिंदू हैं, जबकि एक्ट्रेस पारसी हैं. मयूर एक्टिंग के साथ-साथ फोटोग्राफी भी करते हैं. वो एमएस धोनी, 2.0 जैसी फिल्में कर चुके हैं.
All Photo: Instagram @jennifer_mistry_bansiwal