scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

छुप-छुपाकर की शादी, कौन हैं बादशाह की पत्नी ईशा रिखी? दिलचस्प है रैपर की लव स्टोरी

Badshah
  • 1/8

रैपर बादशाह की दूसरी शादी हो चुकी है, इसका ऑफिशियली खुलासा हो चुका है. ईशा रिखी, जिनके साथ उनकी दूसरी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, उन्होंने सामने से कंफर्म किया है कि वो बादशाह की पत्नी हैं.

Badshah
  • 2/8

गुरुवार को ईशा ने फैंस के सवालों का जवाब देते हुए बादशाह को पतिदेव कहकर बुलाया. ये बादशाह की दूसरी शादी है, जिसे उन्होंने दुनिया से छिप-छिपाकर की और अब इसका सच सामने आया है.

Badshah
  • 3/8

बादशाह और ईशा रिखी एक-दूसरे से कैसे मिले, ये शायद सिर्फ उनके करीबी ही जानते होंगे. रैपर की दूसरी पत्नी क्या करती हैं, ये भी हर कोई जानना चाहेगा. तो आइए, आपको एक-एक करके हर चीज बताते हैं.

Advertisement
Isha Rikhi
  • 4/8

ईशा रिखी पेशे से एक्ट्रेस हैं, जो पंजाबी सिनेमा में काम किया करती हैं. वहां की कई बड़ी फिल्मों और हीरोज के साथ उन्होंने काम किया है. ईशा ने एक्टिंग की शुरुआत साल 2013 में आई जट बॉयज पुत जट्टां दा से की थी. वो पहले एक मॉडल थीं, जिसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस बनने का सोचा. 

Isha Rikhi
  • 5/8

ईशा ने बॉलीवुड की फिल्म नवाबजादे में भी काम किया था. इसमें ABCD और बैड्स ऑफ बॉलीवुड वाले राघव जुयाल भी थे. इसमें ईशा बतौर हीरोइन दिखी थीं. हालांकि ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. 
 

Isha Rikhi
  • 6/8

ईशा रिखी और बादशाह की मुलाकात शादी से चार साल पहले बताई जाती है. हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं की जा सकती, क्योंकि दोनों में से किसी ने भी इसके बारे में सामने से बात नहीं की. 

Badshah
  • 7/8

उसी दौरान दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था. रैपर का नाम तभी पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर से भी जोड़ा गया. साल 2020 में पहली पत्नी जैस्मिन मसीह संग तलाक के बाद, बादशाह ने अपनी डेटिंग लाइफ पर काफी सस्पेंस बनाए रखा.

Badshah
  • 8/8

लेकिन फिर साल 2022 में पिंकविला की एक रिपोर्ट ने उनकी ईशा रिखी संग डेटिंग लाइफ का खुलासा किया. जिसमें कहा गया कि दोनों एक कॉमन फ्रेंड के जरिए पार्टी में मिले और कुछ साल डेट करने के बाद, दोनों ने शादी की. बादशाह और ईशा की वेडिंट फोटोज इसी साल की शुरुआत में वायरल हुई थीं. ईशा की मां पूनम रिखी ने सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें पोस्ट की थीं. 

All Photos: Instagram @badshah/isharikhi/poonamrikhi

Advertisement
Advertisement