scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

45 की उम्र में बनी मां, दादा-दादी ने किया जुड़वा बच्चों का किया ग्रैंड वेलकम, पूरी हुई 10 साल की मन्नत, छलके आंसू

sambhavna seth avinash dwivedi twins grand entry
  • 1/10

भोजपुरी क्वीन संभावना सेठ और राइटर-एक्टर अविनाश द्विवेदी की ख्वाहिश आखिरकार पूरी हो गई है. वो जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने. अब कपल उन्हें लेकर घर आ गया है. 

sambhavna seth avinash dwivedi twins grand entry
  • 2/10

कपल 10 साल से बच्चे की चाह में कोशिश में लगा था. वहीं उनके पेरेंट्स ने भी कई मंदिरों में जाकर मन्नत मांगी थी. अब नन्हे-मुन्नों आकर उनके परिवार को हंसने खेलने का मौका दे दिया है.

sambhavna seth avinash dwivedi twins grand entry
  • 3/10

संभावना और अविनाश के बेटा-बेटी फाइनली अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं. इसके बाद वो उन्हें लेकर वंदे भारत ट्रेन से घर की ओर निकले. उन्हें ड्ऱॉप करने अस्पताल की टीम भी आई. 

Advertisement
sambhavna seth avinash dwivedi twins grand entry
  • 4/10

इधर घर पर बच्चों के वेलकम का जश्न जोरों पर किया गया. बच्चों के दादा-दादी ने बताया कि वो इस पल का कितनी बेसब्री से दस साल से इंतजार कर रहे थे. वो हर पल भगवान का शुक्रियाअदा करते दिखे.

sambhavna seth avinash dwivedi twins grand entry
  • 5/10

स्वागत के लिए घर को ऐसा सजाया गया जैसे कोई शादी हो. वेलकम प्रिंस एंड प्रिंसेस की स्टैंडी लगाई गई, गुब्बारों से पूरा कमरा भर दिया गया. घर के हर एक कोने को सैनिटाइज किया गया. हर कोई बस बच्चों की एक झलक पाने के लिए तरसता दिखा. 

sambhavna seth avinash dwivedi twins grand entry
  • 6/10

अविनाश के सिर्फ माता-पिता ही नहीं बल्कि उनकी बहन और जीजा भी इस पल के गवाह बने. सभी भावुक होते हुए अपनी खुशी जाहिर करते दिखे. बच्चों की बुआ ने कहा कि- हमारे घर में अब तक कोई बेटी नहीं थी, अब वो कमी भी पूरी हो गई. 

sambhavna seth avinash dwivedi twins grand entry
  • 7/10

घर में बच्चों की ग्रैंड एंट्री हुई. अविनाश की दीदी के बेटे ने फूल बरसाए तो वहीं बच्चों की दादी ने टीका लगाया और आरती उतारी. दादा ने नजर ने उतारी और हाथ जोड़कर आशीर्वाद दिया. मुंह मीठा कर सभी की घर में एंट्री हुई. 

sambhavna seth avinash dwivedi twins grand entry
  • 8/10

दादा-दादी ने पोता-पोती को बारी-बारी से गोद में लिया. फिर बुआ-फूफा ने भी गोद में लिया. इस पल सभी भावुक हो गए, दादी और बुआ के आंसू तक छलक पड़े. अविनाश की मां ने कहा कि मुझे तो डर लग रहा है. 

sambhavna seth avinash dwivedi twins grand entry
  • 9/10

खास बात ये रही कि, अविनाश की बहन का बेटा अपने छोटे भाई-बहन को देखकर रो पड़ा. उसने उनके पैर छुए और इमोशनल हो गया. संभावना ने गले लगाकर उसे शांत कराया. बच्चों की ग्रैंड एंट्री का ये व्लॉग बेहद इमोशनल रहा. सभी ने उन्हें खूब दुआएं दी. 

Advertisement
sambhavna seth avinash dwivedi twins grand entry
  • 10/10

संभावना और अविनाश कई फेल IVF के बाद सरोगेसी से पेरेंट्स बने हैं. एक्ट्रेस 45 साल की उम्र में बच्चों की मां बनी हैं. जबकि अविनाश उनसे 7 साल छोटे हैं.

Advertisement
Advertisement