टीवी की सबसे मशहूर अदाकारा दिशा वकानी को कौन नहीं जानता. दयाबेन का रोल कर उन्होंने दर्शकों के दिलों में ऐसी छाप छोड़ी कि आज भी वो इसी रोल के लिए याद की जाती हैं. 2017 में वो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से मैटरनिटी ब्रेक लेकर गई थीं. लेकिन 8 साल बाद भी शो में नहीं लौटी हैं.
फैंस उनके शो में लौटने का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच मेकर्स ने दिशा के शो में लौटने और नई दयाबेन को कास्ट करने जैसे कई वादे किए. लेकिन दोनों में से किसी पर काम नहीं हो पाया है. शायद प्रोड्यूसर असित मोदी को भी दिशा के लौटने का ही इंतजार है.
अब वो दो बच्चों की मां बन चुकी हैं. शोबिज से दूर घर-गृहस्थी में बिजी रहती हैं. ऐसे में दिशा का बच्चों को छोड़कर एक्टिंग में आना मुश्किल सा लगता है. लेकिन ना ही फैंस ने हार मानी है. ना ही मेकर्स ने.
दिशा को तारक मेहता शो ने स्टार बनाया लेकिन उन्होंने भी करियर में स्ट्रगल किया है. छोटी उम्र से वो थियेटर करने लगी थीं. इसका श्रेय उनके पिता भीम वकानी को जाता है. जो कि जाने माने गुजराती थियेटर पर्सनैलिटी थे.
बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्होंने एक्टिंग करियर शुरू किया था. कई हिंदी मूवीज में छोटे मोटे रोल किए. देवदास, जोधा अकबर (ऐश्वर्या की दासी का रोल), मगंल पांडे, लव स्टोरी 20250 (नौकरानी का रोल) जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में वो नजर आईं.
कम लोग जानते हैं कि दिशा ने 1997 में एक बी ग्रेड मूवी में काम किया था. इसका नाम था कमसिन- द अनटच्ड. इसमें वो ग्लैमरस अवतार में दिखी थीं. उनका रोल काफी बोल्ड था. दिशा का मानना है कि मुश्किल दौर ने उन्हें काफी कुछ सिखाया.
दिशा ने कई टीवी शोज भी किए. इनमें खिचड़ी, रूह, हीरो- भक्ति ही शक्ति है शामिल हैं. लेकिन पहचान उन्हें तारक मेहता शो से मिली. वो 2008 में इस शो से जुड़ी और सालों तक काम किया. दिशा पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखती हैं.