शुभांगी अत्रे टेलीविजन की लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं. उन्हें टीवी पर कस्तूरी, चिड़िया घर और भाभी जी घर पर हैं जैसे पॉपुलर शोज के लिए जाना जाता है.
शुभांगी की रियल भी किसी सीरियल से कम नहीं रही है. उन्होंने कम उम्र में शादी की. इसके बाद 22 साल की शादी तोड़ी और बेटी को अकेले पाला. आज उनके एक्स हसबैंड दुनिया में नहीं हैं.
शुभांगी ने अपने जीवन में आए उतार-चढ़ाव पर बात की है. Hauterrfly को दिए इंटरव्यू में उन्होंने तलाक और एक्स हसबैंड की डेथ को लेकर बात की.
एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे पति से अलग होने में 17 साल लगे. शादी सिर्फ साथ आना और अच्छे-अच्छे पिक्चर पोस्ट करना नहीं है. शादी का मतलब है कि आप साथ में बड़े होते हो.
'मैं हमेशा पीयूष को बोलती थी कि आपको जो करना है अपनी ग्रोथ के लिए करो. आपको फोटोग्राफी करनी है वो करो. अगर बिजनेस करना वो करो. लेकिन खुद के लिए कुछ करो.'
शुभांगी ने कहा कि लेकिन पीयूष को धीरे-धीरे शराब की लत लग गई. यही वो पल था जब मुझे लगा कि अब अलग हो जाना चाहिए. सारी आर्थिक जिम्मेदारी मेरे ऊपर आ गई थी.
एक्ट्रेस कहती हैं कि मैंने बहुत कोशिश की शादी बचाने की. मैं चाहती थी कि आशी के साथ उसके पापा रहें. मेरे साथ वही था कि मेरे लिए शादी बहुत बड़ी चीज थी. मैं चाहती थी कि रिश्ता ना टूटे. पर कई बार आप किस्मत के आगे नहीं लड़ सकते.
शुभांगी कहती हैं कि मैं पीयूष को बहुत प्यार करती हूं. लेकिन आज भी मैं अकेले में बैठकर उनसे पूछती हूं कि शराब में ऐसा क्या था, जो आपने मुझे और हमारी बेटी को छोड़कर उसे चुना.
बता दें कि शुंभागी के एक्स हसबैंड पीयूष पूरे को शराब की लत के कारण लिवर सिरोसिस हो गया. बीमारी से लड़ते हुए उन्होंने 19 अप्रैल 2025 को दुनिया से अलविदा कह दिया.
शुभांगी अत्रे और पीयूष पूरे 2003 में शादी के बंधन में बंधे थे. 5 फरवरी 2025 को दोनों तलाक लेकर अलग हो गए. शुभांगी भले ही पति से अलग हो गई थीं, लेकिन आज भी उनके दिल में पीयूष के लिए प्यार और सम्मान है.
All Photos: Instagram @shubhangiaofficial