scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

शिखर धवन के रिसेप्शन पर 'बिग बॉस' फेम का जलवा, ग्रीन साड़ी में दिखा दिलकश अंदाज, Photos

Shikhar Dhawan
  • 1/8

भारतीय पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन बीते दिन दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे. उन्होंने आयरिश मॉडल-एंटरप्रेन्योर सोफी शाइन के साथ सात फेरे लिए. उनकी शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम भी मचाई.

Photo: Instagram @shikhardhawan

Shefali Bagga
  • 2/8

शादी के बाद दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी रखी गई, जहां क्रिकेट जगत का हर बड़ा सितारा भी शामिल हुआ. शिखर धवन की पार्टी में बिग बॉस 13 फेम, क्रिकेट होस्ट और एक्ट्रेस शेफाली बग्गा भी पहुंची. 

Photo: Instagram @shefalibaggaofficial

Shefali Bagga
  • 3/8

शेफाली ने पार्टी में कई दिग्गज क्रिकेटर्स जैसे रोहित शर्मा, युवराज सिंह, सुरेश रैना, आशीष नेहरा से मुलाकात की. जिनके साथ उनकी तस्वीरों ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा.

Photo: Instagram @shefalibaggaofficial

Advertisement
Shefali Bagga
  • 4/8

शिखर धवन के रिसेप्शन पर पंजाबी सिंगर्स की भी धूम मची थी, जिन्होंने पार्टी में खूब रंग जमाया. हार्डी संधू के साथ शेफाली की पोस्ट इस बात का दावा करती है कि सिंगर ने पार्टी में मेहमानों का जबरदस्त मनोरंजन किया होगा. 

Photo: Instagram @shefalibaggaofficial

Shefali Bagga
  • 5/8

रिसेप्शन में सिंगर नवराज हंस भी आए हुए थे, जिन्होंने शेफाली और सुरेश रैना के साथ खड़े होकर एक कूल पोज दिया. आगे पार्टी से उनका परफॉर्मेंस वीडियो भी एक्ट्रेस ने शेयर किया, जिसमें वो काफी एनर्जी से गा रहे थे.

Photo: Instagram @shefalibaggaofficial

Shefali Bagga
  • 6/8

शेफाली को आगे एक और बिग बॉस कंटेस्टेंट करिश्मा कोटक के साथ पोज करते देखा गया. उनके साथ ही एक और क्रिकेट होस्ट थीं. इस दौरान तीनों बेहद खुश दिखीं. 

Photo: Instagram @shefalibaggaofficial

Shefali Bagga
  • 7/8

शिखर धवन की रिसेप्शन पार्टी में शेफाली बग्गा का अंदाज देखने लायक रहा. ग्रीन-चमकीली साड़ी में वो बेहद खूबसूरत दिखीं. फैंस को भी बिग बॉस फेम का ये अंदाज बेहद पसंद आया.

Photo: Instagram @shefalibaggaofficial

Shefali Bagga
  • 8/8

बात करें शेफाली बग्गा की, तो पिछले दिनों वो अचानक तब सुर्खियों में आईं जब उन्हें क्रिकेटर युजवेंद्र चहल संग देखा गया. लोगों का मानना था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. लेकिन ये सब महज एक अफवाह निकली.

Photo: Instagram @shefalibaggaofficial

Advertisement
Advertisement