एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कॉमेडियन्स अपनी अलग और खास पहचान बना चुके हैं. कई कॉमेडियन्स ऐसे हैं, जो टीवी शोज, फिल्मों और दूसरे प्लेटफॉर्म्स की जान बन चुके हैं. वो करोड़ों में कमाई करते हैं.
(Photo: Instagram @kapilsharma)
अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया है. फैंस को एंटरटेन करने में कभी कोई कमी नहीं छोड़ते. कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, सुनील ग्रोवर और अन्य कुछ सबसे फेमस कॉमेडियन्स इस लिस्ट में शुमार हैं. आइए जानते हैं सबसे पसंदीदा और अमीर कॉमेडियन्स के बारे में...
(Photo: Instagram @bharti.laughterqueen)
कपिल शर्मा इंडिया के सबसे बड़े कॉमेडियन्स में शुमार किए जाते हैं. इस समय वो अपने शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' से लोगों का दिल जीत रहे हैं. कपिल देश के सबसे अमीर कॉमेडियन्स में से एक माने जाते हैं. उनकी सफलता का सफर आसान नहीं रहा. हालांकि, उन्होंने कड़ी मेहनत की और आज वो कई लोगों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं. कपिल शर्मा की कुल संपत्ति आज विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार 300 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है.
(Photo: Instagram @kapilsharma)
कृष्णा अभिषेक फिलहाल अपनी पत्नी कश्मीरा शाह के साथ 'लाफ्टर शेफ्स 3' में दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. दर्शक उन्हें शो में देखना पसंद करते हैं और वो आज के सबसे पसंदीदा कॉमेडियन्स में से एक हैं.
(Photo: Instagram @krushna30)
कृष्णा अपनी खास कॉमेडी, पंचलाइन्स से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं. कृष्णा अभिषेक की कुल संपत्ति लगभग 50 करोड़ के आसपास बताई जाती है.
(Photo: Instagram @krushna30)
लाफ्टर क्वीन भारती सिंह ने हाल ही में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है. इन दिनों वो 'लाफ्टर शेफ्स 3' से धूम मचा रही हैं. वो एक जानी-मानी कॉमेडियन और टेलीविजन होस्ट हैं. वो शोज और यूट्यूब से तगड़ी कमाई करती हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो भारती की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 25-30 करोड़ रुपये है.
(Photo: Instagram @bharti.laughterqueen)
सुनील ग्रोवर को 'द कपिल शर्मा शो' में काम करके घर-घर में पहचान मिली. वो अपनी मिमिक्री और कॉमिक टाइमिंग के लिए लोगों के दिलों पर छाए रहते हैं. उन्होंने कई फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से भी लोगों को इंप्रेस किया है. फिलहाल, वो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में दिखाई दे रहे हैं. वो सात साल बाद कपिल शर्मा के साथ फिर से जुड़े हैं. सुनील ग्रोवर की अनुमानित कुल संपत्ति 21 करोड़ रुपये है.
(Photo: Instagram @whosunilgrover)
कीकू शारदा भारत के सबसे पसंदीदा और फेमस कॉमेडियन्स में से एक हैं. वो अपनी हाजिर जवाबी और चुटकुलों से दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं. कीकू शारदा कई फिल्मों और कॉमेडी शो में काम कर चुके हैं. मगर उन्हें खास पहचाव 'द कपिल शर्मा शो' मिली. कीकू शारदा की कुल संपत्ति 33 से 40 करोड़ रुपये के बीच होने का अनुमान है.
(Photo: Instagram @krushna30)