scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

पेट की 7 परतें कटीं- 1 लीटर बहा खून, C-सेक्शन डिलीवरी में एक्ट्रेस की हालत खराब, दर्द सहकर बनीं दो बच्चों की मां

दर्द सहकर 2 जुड़वां बच्चों की मां बनीं रुबीना दिलैक
  • 1/9

रुबीना दिलैक टीवी टाउन की सबसे बिंदास एक्ट्रेस हैं. रुबीना हमेशा बेबाकी से अपनी बात दुनिया के सामने रखती हैं. एक्ट्रेस ने अब अपनी सी-सेक्शन डिलीवरी पर बात की है. 
 

(Photo: Instagram @rubinadilaik)

दर्द सहकर 2 जुड़वां बच्चों की मां बनीं रुबीना दिलैक
  • 2/9

रुबीना दिलैक ने नवंबर 2023 में एक साथ दो बेटियों को जन्म दिया था. उनकी डिलीवरी सी-सेक्शन से हुई थी. अब रुबीना ने कहा कि सी-सेक्शन डिलीवरी काफी क्रिटिकल होती है, लेकिन लोग इसे सर्जरी समझते ही नहीं हैं. 

 

(Photo: Instagram @rubinadilaik)

दर्द सहकर 2 जुड़वां बच्चों की मां बनीं रुबीना दिलैक
  • 3/9

दरअसल, रुबीना जल्द ही स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आने वाली हैं. शो से पहले इंटरव्यू में रुबीना ने अपने दिल की बातें शेयर कीं. उन्होंने कहा कि कई लोग सी-सेक्शन डिलीवरी को बहुत आसान समझते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. 
 

(Photo: Instagram @rubinadilaik)

Advertisement
दर्द सहकर 2 जुड़वां बच्चों की मां बनीं रुबीना दिलैक
  • 4/9

MissMalini को दिए इंटरव्यू में रुबीना बोलीं- अक्सर लोग मुझसे बोलते हैं. आपका सी-सेक्शन हुआ है ना...वो कौन सी बड़ी बात है. 

 

(Photo: Instagram @rubinadilaik)

दर्द सहकर 2 जुड़वां बच्चों की मां बनीं रुबीना दिलैक
  • 5/9

रुबीना आगे बोलीं- पेट की 7 लेयर अंदर तक कटती हैं, तब जाकर बच्चा बाहर आता है. बच्चे को पेट से बाहर निकालने में सिर्फ 10 मिनट ही लगते हैं, लेकिन पेट की परतों को फिर से स्टिच करने में करीब 45 मिनट का समय लग जाता है. इस प्रोसेस के दौरान एक महिला के शरीर से 1 से 1.5 लीटर तक खून बह जाता है. 

(Photo: Instagram @rubinadilaik)

दर्द सहकर 2 जुड़वां बच्चों की मां बनीं रुबीना दिलैक
  • 6/9

'सभी जानते हैं कि मैं खतरों के खिलाड़ी में जा रही हूं. शो में जाने से पहले हमारे मेडिकल टेस्ट हुए. डॉक्टर ने मुझसे पूछा कि क्या आपकी कोई सर्जरी हुई है?'

 

(Photo: Instagram @rubinadilaik)

दर्द सहकर 2 जुड़वां बच्चों की मां बनीं रुबीना दिलैक
  • 7/9

'मैं पहले उन्हें सी-सेक्शन के बारे में बताने पर हिचक रही थी. फिर मैंने झिझकते हुए डॉक्टर से पूछा कि क्या आप सी-सेक्शन को भी सर्जरी मानती हैं? उन्होंने मेरी तरफ देखकर कहा- हां, बिल्कुल. 

(Photo: Instagram @rubinadilaik)

दर्द सहकर 2 जुड़वां बच्चों की मां बनीं रुबीना दिलैक
  • 8/9

'क्योंकि मैंने अब तक लोगों को यही कहते हुए सुना था कि सी-सेक्शन कौन सी बड़ी बात है. सी-सेक्शन को लेकर इतना क्या शोर मचाना है. लेकिन मैं जानती हूं कि मेरी बॉडी पर इसका कितना असर हुआ है.' 

(Photo: Instagram @rubinadilaik)

दर्द सहकर 2 जुड़वां बच्चों की मां बनीं रुबीना दिलैक
  • 9/9

'मैं उस चीज के लिए तैयार नहीं थी. जब मैंने बदलावों के बारे में बोला तो लोगों ने कहा कि सी-सेक्शन कोई बड़ी बात नहीं है. बस ऑपरेशन थिएटर में जाओ और 10 मिनट में बाहर आ जाओ. तब मुझे एहसास हुआ कि लोग सी-सेक्शन को किस तरह देखते हैं.' 

(Photo: Instagram @rubinadilaik)

Advertisement
Advertisement
Advertisement