हरियाणा की स्टार डांसर सपना चौधरी अपनी पर्सनल लाइफ पर कम ही बात करती हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में सपना ने प्यार को लेकर ऐसी बातें कहीं हैं, जो उनके पति संग रिश्ते पर सवाल उठा रही हैं.
Photo: Instagram @itssapnachoudhary
सपना ने फिल्मीज्ञान संग बातचीत में प्यार को बकवास और सौदेबाजी कहा. प्यार को लेकर सपना की बुझी बातें सुनकर यूजर्स का दावा है कि उनकी शादी में शायद खटपट चल रही है. वो इशारों में काफी कुछ कह गईं.
Photo: Instagram @itssapnachoudhary
एक्ट्रेस ने कहा- मेरी लवलाइफ ऐसी है कि मुझे प्यार जहां महसूस होगा, मैं वहां बैठ जाऊंगी. जहां मुझे निगेटिविटी महसूस होगी मैं उठकर चली जाऊंगी, यही सेम मेरा रिश्तों में भी है.
Photo: Instagram @itssapnachoudhary
''मैं अपने बच्चों, टीम मेंबर, फैमिली, मां से बेहद प्यार करती हूं. लेकिन सबका प्यार अलग-अलग है. मैंने जैसी जिंदगी जी है, जो मैंने सहा है, मैं यही कहूंगी कि प्यार बकवास है. प्यार कुछ नहीं होता है.''
Photo: Instagram @itssapnachoudhary
''प्यार बस आपकी मां ही कर सकती है. बाकी आप किसी से प्यार मांगने या मिलने की इच्छा करते हो तो वो गलत है. ये बस कहने की बातें हैं. प्यार बोलकर हम किसी की लाइफ को कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं.''
Photo: Instagram @itssapnachoudhary
''प्यार आजादी होता है. जो हमें हमारी मां देती है. वो बिना कुछ बोले समझ जाती है. प्यार फ्रीडम और समर्पण है जो सिर्फ मां दे सकती है. मां के अलावा कोई आपके दर्द को बिना बोलने नहीं समझ सकता.''
Photo: Instagram @itssapnachoudhary
सपना ने कहा- बाकी आप किसी के सामने कुछ भी कहेंगे कोई फायदा नहीं है. सामने वाला अगर आपको कह रहा है कि मैं आपसे बहुत मोहब्बत करता हूं, तो तुरंत वहां से भाग जाओ.
Photo: Instagram @itssapnachoudhary
सपना ने कहा- मैं शादीशुदा हूं, मेरे दो बच्चे हैं. लेकिन जब मैं प्यार के बारे में सोचती हूं तो मुझे लगता है प्यार मुझे कहां मिला. किसी ने मुझे उस प्यार का एहसास नहीं कराया, जो मैंने अपनी मां के साथ बैठकर किया है.
Photo: Instagram @itssapnachoudhary
''लेकिन जिस प्यार में सामने वाला आपको समझता नहीं है, आपको महसूस नहीं करता, आपकी आंखें नहीं पढ़ सकता, तो वो प्यार नहीं है, सौदेबाजी है. मां को छोड़कर सब रिश्तों में सौदेबाजी है.''
Photo: Instagram @itssapnachoudhary
सपना और वीर ने 2020 में गुपचुप शादी की थी. कपल के दो बच्चे हैं. वीर ने हरियाणा की कई रीजनल फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में काम किया है. एक्टर होने के साथ वीर प्लेबैक सिंगर , स्टेज आर्टिस्ट, कंपोजर, लिरिसिस्ट हैं.
Photo: Instagram @veersahuofficial