scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

जुड़वा बेटियों को जन्म देकर बढ़ा वजन, खूबसूरत दिखने के लिए कराई प्लास्टिक सर्जरी? तोड़ी चुप्पी

रुबीना दिलैक
  • 1/10

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक जुड़वा बेटियों की मां हैं. कई इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी के टफ दिनों और पोस्टपार्टम डिप्रेशन पर बात की है.
 

रुबीना दिलैक
  • 2/10

रुबीना की पोस्ट प्रेग्नेंसी के बाद कई तस्वीरों को देखकर यूजर्स ने ऐसा भी कहा कि उन्होंने कॉस्मेटिक सर्जरी कराई है. इन अटकलों पर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है.
 

रुबीना दिलैक
  • 3/10

रुबीना ने फिल्म विंडो से बातचीत में साफ कहा कि उन्होंने कोई सर्जरी नहीं कराई है. मां बनने के बाद फिजीकल और मेंटल चेंज आता है.
 

Advertisement
रुबीना दिलैक
  • 4/10

उनके मुताबिक, बेटियां होने के बाद मां के अंदर नैचुरल ग्लो आता है. क्योंकि आपका एस्ट्रोजन लेवल बढ़ता है. इसलिए ग्लॉसी बाल, पिंक गाल और प्लम लिप्स होते हैं.
 

रुबीना दिलैक
  • 5/10

वो बॉडी का नैचुरल ट्रांसफॉर्मेशन होता है. लोगों ने उनकी कॉलेज की फोटो ली. तब वो मोटी हुआ करती थीं. फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई. पुरानी फोटो के साथ नई फोटो लगाकर दिखाया.
 

रुबीना दिलैक
  • 6/10

रुबीना ने बताया कि उन्होंने बेबी फैट को लूज किया. उन्होंने फीचर्स पर काम किया. स्पेशल फेसियल एक्सप्रेशंस और ब्रीदिंग टेक्नीक, बोलने के तरीके को चेंज किया है.
 

रुबीना दिलैक
  • 7/10

वो कहती हैं- फेशियल योगा की मदद से फेशियल एक्सप्रेशन में डेफिनेशन आई है. उनकी जॉ-लाइन शॉर्प हुई है. सालों तक उन्होंने इसकी प्रैक्टिस की है.

रुबीना दिलैक
  • 8/10

रुबीना ने कहा अगर उन्होंने सर्जरी कराई होती तो वो डंके की चोट पर इसे कबूल करतीं. लेकिन उन्होंने सर्जरी नहीं कराई. बल्कि खास तरह से दिखने के लिए सालों मेहनत की है. 
 

रुबीना दिलैक
  • 9/10

वर्कफ्रंट पर रुबीना को फैंस जल्द खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन में देख पाएंगे. शो का हिस्सा बनने के लिए वो सुपर एक्साइटेड हैं. अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है.
 

Advertisement
रुबीना दिलैक
  • 10/10

All Photos: Instagram @rubinadilaik
 

Advertisement
Advertisement