नेटफ्लिक्स का नया रियलिटी शो देसी ब्लिंग सुर्खियों में है. देसी ब्लिंग की चमक-धमक, प्राइवेट जेट्स, ब्रांडेड कपड़े और 40 किलो सोना जैसी दिखावाटी दुनिया में एक ऐसा कास्ट मेंबर है, जो दौलत के मामले में सबसे ऊपर है. देसी ब्लिंग के सबसे अमीर सदस्य रिजवान साजन हैं.
शो में देसी एलीट की लग्जरी लाइफस्टाइल और खर्चीलेपन की झलक देखने को मिलती है, लेकिन रिजवान साजन की मुंबई के स्लम से शुरू होकर UAE के सबसे अमीर भारतीयों में शामिल होने तक की संघर्ष-गाथा लोगों का ध्यान खींच रही है.
शो देखने के बाद हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर ये रिजवान हैं कौन. 62 साल के रिजवान दुबई स्थित डेन्यूब ग्रुप के फाउंडर हैं. मुंबई के घाटकोपर में जन्मे रिजवान आज यूएई के सबसे अमीर भारतीयों में शुमार हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई की झुग्गी-झोपड़ी में बचपन बिताने वाले रिजवान करीब 2.5 अरब यानी 20 हजार करोड़ संपत्ति के मालिक हैं. फोर्ब्स के अनुसार, 2019 में डेन्यूब ग्रुप की सालाना टर्नओवर लगभग 1 करोड़ 30 लाख थी और तब से कंपनी लगातार बढ़ रही है.
साजन ने 1993 में 2019 में की स्थापना की थी. आज ये कंपनी कई सेक्टर में पहचान बना चुकी हैं. उनकी कंपनी रियल एस्टेट, होम डेकोर, बिल्डिंग मटेरियल्स, रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज, आर्किटेक्चरल क्लैडिंग, हेल्थकेयर, हॉस्पिटैलिटी और मीडिया जैसी कई चीजों में काम करती है.
इसका हेडक्वार्टर दुबई में है और ये दस से ज्यादा देशों में ऑपरेट करती है. रिजवान साजन आज यूएई के सबसे अमीर भारतीय व्यापारियों में हैं, लेकिन उनका शुरूआती जीवन आसान नहीं था.
साजन का जन्म मुंबई के स्लम में हुआ था. फोर्ब्स इंडिया के अनुसार, उन्होंने कम उम्र में ही पढ़ाई छोड़ दी और कमाने के लिए छोटे-मोटे काम करने शुरू कर दिए.
बचपन में वो दूध और किताबें बेचते थे. उन्होंने एक पोस्ट में लिखा भी है, मैंने 14 साल की उम्र में काम शुरू कर दिया था.
आखिरकार उन्हें कुवैत में एक सेल्समैन की नौकरी मिल गई, जहां उनकी सेल करने की कला ने उन्हें पहचान दिलाई. युद्ध की वजह से उन्हें इंडिया आना पड़ा, लेकिन उन्होंने आगे बढ़ना नहीं छोड़ा.
1990 में वो दुबई गए और वहां से एक छोटा ट्रेडिंग बिजनेस शुरू किया. 1993 में शुरू हुआ वही व्यापार धीरे-धीरे बढ़कर डैन्यूब ग्रुप बन गया, जो अब मिडिल ईस्ट के बड़े कारोबारों में से एक है.
All Photo: Instagram @rizwan.sajan