scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

शोहरत पाकर भी धर्म नहीं भूले ये सितारे, कोई पढ़ता है नमाज, कोई चालीसा

टीवी सेलेब्स
  • 1/9

बाहर से सेलेब्स की लाइफस्टाइल देखकर ऐसा लगता है कि वो हाई-फाई लाइफ जीते हैं. उन्हें आम इंसान की तरह पूजा-पाठ से कोई मतलब नहीं होता होगा. 

Photo: Instagram @shoaib2087

टीवी सेलेब्स
  • 2/9

पर असल में ऐसा नहीं है. हाई-फाई लाइफ जीने वाले सितारे भी इबादत में यकीन रखते हैं. कई सेलेब्स ने धर्म की राह पर चलकर शोहरत पाई. 

Photo: Instagram @rodegautam

टीवी सेलेब्स
  • 3/9

किसी ने भगवान की भक्ति करके जग जीत लिया, तो कोई रोज नमाज पढ़कर शोहरत की सीढ़ियां चढ़ता चला जा रहा है. 

Photo: Instagram @iaasifsheikhofficial

Advertisement
टीवी सेलेब्स
  • 4/9

आसिफ शेख टेलीविजन-बॉलीवुड का जाना-माना नाम हैं. 'भाभी जी घर पर हैं' शो में उनके किरदार विभूति नारायण को काफी पसंद किया जाता है. आसिफ ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनके घर कुरान रखने के लिए खास जगह बनी हुई है. वो रोज नमाज भी पढ़ते हैं. 

Photo: Instagram @iaasifsheikhofficial

टीवी सेलेब्स
  • 5/9

रीम शेख भी बता चुकी हैं कि वो धर्म को बहुत शिद्दत से फॉलो करती हैं. रीम पांच वक्त की नमाज पढ़ती हैं. उन्होंने ये भी कहा कि वो कभी अपना धर्म छोड़कर दूसरे धर्म में शादी नहीं करेंगी. 

Photo: Instagram @reemshaikh

टीवी सेलेब्स
  • 6/9

बिजनेसमैन दीपक चौहान से शादी के बाद आरती सिंह की लाइफ बदल गई है. आरती सिंह को गुरू जी में काफी विश्वास है. एक्ट्रेस ने अपने आलीशान घर में गुरू जी का खास कमरा बनवाया हुआ है. वो कहती हैं कि आज में जो हूं उनकी वजह से हूं. 

Photo: Instagram @artisingh5

टीवी सेलेब्स
  • 7/9

गौतम रोडे ने खुलासा किया वो दो साल तक बेरोजगार थे. हनुमान चालीसा पढ़कर उन्होंने मुश्किल समय का सामना किया. आज वो आलीशान लाइफ जी रहे हैं. 

Photo: Instagram @rodegautam

टीवी सेलेब्स
  • 8/9

एक वक्त पर पारस छाबड़ा को कैसेनोवा के तौर पर जाना जाता था, लेकिन फिर मां की वजह से वो कृष्ण भक्ति करने लगे. आज पारस शोबिज से दूर पॉडकास्ट के जरिए अच्छी कमाई कर रहे हैं. भक्ति की राह पकड़ने के बाद वो बिल्कुल बदल चुके हैं. 

Photo: Instagram @paraschhabra

टीवी सेलेब्स
  • 9/9

टेलीविजन एक्ट्रेस ईशा सिंह शिव भक्त हैं और वो कहती हैं कि महादेव ने हर मुश्किल में उनका साथ दिया है. 

Photo: Instagram @eishasingh

Advertisement
Advertisement
Advertisement