2000-2010 का बॉलीवुड दौर हमें कई यादगार चेहरे दे गया है. शाइनी आहूजा से लेकर रिमी सेन और उदय चोपड़ा तक. कई एक्टर्स ने फिल्मों में लीड रोल किया, हिट गाने दिए और पॉप कल्चर पर राज किया, लेकिन सबकी कहानी वैसी नहीं चली. सालों बाद कई ने शोबिज की दुनिया से किनारा कर लिया है.
Photo: Social Media
2000s के बाद बॉलीवुड पूरी तरह बदल चुका है. कुछ एक्टर्स ने खुद को दोबारा बनाया, तो कुछ ने फिल्मों से दूर होकर नई राह चुनी. उन पॉपुलर स्टार्स की कहानी पर नजर डालते हैं, जो अब मेनस्ट्रीम बॉलीवुड से गायब हो चुके हैं.
Photo: Social Media
शाइनी आहूजा 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' और 'गैंगस्टर' जैसी फिल्में करके सबके फेवरेट बन गए थे. लेकिन कानूनी विवादों ने उनका करियर बर्बाद कर दिया. 2009 में उनकी नौकरानी ने उन पर रेप का आरोप लगाया. केस अभी कोर्ट में है और तब से वो बॉलीवुड से गायब हैं.
Photo: Social Media
रिमी सेन प्रियदर्शन की हिट कॉमेडी 'हंगामा' से लाइमलाइट में आई थीं. वो 'धूम' (2004), 'फिर हीरा फेरी' (2006) और 'गोलमाल (2006) जैसी फिल्मों में नजर आईं. फिर धीरे-धीरे उनकी फिल्में कम होती गईं और उन्होंने इंडस्ट्री छोड़कर दुबई जाने का फैसला किया. अब वो रियल एस्टेट के बिजनेस में हैं.
Photo: Instagram @rimi Sen
उदय चोपड़ा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. एक वक्त पर वो यश राज फिल्म्स का फेवरेट चेहरा थे. 'धूम' फिल्म में उन्होंने अपनी एक्टिंग से फैन्स का दिल जीता था. सालों बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी. वो प्रोडक्शन और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देने लगे. अब वो कभी-कभी नजर आते हैं.
Photo: Social Media
'मैं हूं ना' जैसी फिल्मों से लाइमलाइट पाने वाले जायद खान अपनी सक्सेस को बरकरार नहीं रख सके. जल्द ही हिंदी सिनेमा से गायब हो गए और बिजनेस- डिजिटल प्रोजेक्ट्स पर ध्यान लगे. अब तक उनका कमबैक नहीं हुआ है.
Photo: Screengrab
तुषार कपूर 'गोलमाल' जैसी कॉमेडी सीरीज से हिट हुए, लेकिन धीरे-धीरे ऑन-स्क्रीन कम दिखे. आज वो प्रोडक्शन और बिजनेस में व्यस्त हैं.
Photo: Social Media
'मोहब्बतें' और 'जहर' जैसी फिल्मों से जानी जाने वाली शमिता शेट्टी ने फिल्में छोड़ दीं हैं. शिल्पा शेट्टी की बहन ने बिग बॉस ओटीटी और बिग बॉस 15 से कमबैक किया, लेकिन सिनेमा में वापसी नहीं हो पाई.
Photo: Instagram @shamitashetty_official
'मोहब्बतें' की शमिता शेट्टी ही नहीं, उनकी को-स्टार किम शर्मा भी बॉलीवुड में लंबे समय तक नहीं टिक सकीं. उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी. अब वो पर्सनल बिजनेस-पब्लिक अपीयरेंस पर फोकस करती हैं.
Photo: Instagram @kimsharmaofficial