scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

TV की मशहूर हसीनाओं ने मां बनने से किया इनकार, हैरान करने वाली हैं वजहें

जयति भाटिया
  • 1/8

टेलीविजन की कई हसीनाएं हैं, जो आज अच्छे मुकाम पर हैं. उनके पास नेम-फेम और अच्छा परिवार सब है. लेकिन बस वो मां नहीं बनना चाहतीं. किसी को अपने करियर से प्यार है, तो कोई देश की आबादी नहीं बढ़ाना चाहता है. आइए जानते हैं कि टॉप एक्ट्रेसेस ने मदरहुड को क्यों कहा NO. 

PHOTO: Instagram @jayatibhatia

आकांक्षा चमोला
  • 2/8

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, लेकिन वो मां बनने से इनकार कर चुकी हैं. उनका कहना है कि वो खुद को इस लायक नहीं समझती हैं कि बच्चा संभाल पाएं. 

PHOTO: Instagram @akankshagkhanna

नेहा भसीन
  • 3/8

नेहा भसीन का कहना है कि वो दुनिया की मोह-माया को अपने तक ही सीमित रखना चाहती हैं. बच्चों को विरासत के रूप में छोड़ना जरूरी नहीं है. 
 

PHOTO: Instagram @nehabhasin4u

Advertisement
नारायणी शास्त्री
  • 4/8

नारायणी शास्त्री कह चुकी हैं कि वो अपने काम से बेहद प्यार करती हैं और बच्चा एक बड़ी जिम्मेदारी है. अगर बच्चा पैदा किया, तो एक्टिंग छोड़नी पड़ेगी. इसलिए वो मां नहीं बनना चाहतीं. नारायणी अपने भाई-बहनों के बच्चों के अपने बच्चे मानती हैं.

PHOTO: Instagram @narayanishastri 

जयति भाटिया
  • 5/8

जयति भाटिया का कहना है कि वो बचपन से ही देश की जनसंख्या को लेकर चिंतित रही हैं, जो उनके इस फैसले के पीछे एक कारण है. उन्होंने ये भी कहा कि लोग अक्सर जिम्मेदारी उठाने के लिए बच्चे पैदा करते हैं. वो इससे असहमत हैं.

PHOTO: Instagram @jayatibhatia 

पारूल चौहान
  • 6/8

पारूल चौहान ने इंटरव्यू में बताया कि वो बच्चा नहीं चाहती हैं, उनके पति भी इस चीज से सहमत हैं. मुझे बच्चे पसंद हैं, लेकिन तब तक जब तक वो किसी और के हों. मेरे ससुराल वालों ने भी कभी इस पर दवाब नहीं डाला है. 
 

PHOTO: Instagram @parulchauhan19

कविता कौशिक
  • 7/8

कविता कौशिक ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर वो 40 की उम्र में मां बनेंगी, तो जब उनका बच्चा 20 साल का होगा, तब तक वो बूढ़ी हो चुकी होंगी. मैं नहीं चाहती कि वो 20 साल की उम्र में अपने बूढ़े मां-बाप की जिम्मेदारी उठाए.
 

PHOTO: Instagram @ikavitakaushik

आकांक्षा चमोला
  • 8/8

इन एक्ट्रेसेस ने मां बनने का फैसला लेकर समाज को एक नई दिशा और सोच दी है. कई बार एक्ट्रेसेस को इनके फैसले के लिए ट्रोल किया जाता है, लेकिन इससे इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा.

PHOTO: Instagram @akankshagkhanna

Advertisement
Advertisement