scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

दुनिया में नहीं रहे 'ससुराल सिमर का' के ये सितारे, एक एक्ट्रेस संभाल रही घर, एक शोबिज से हुई दूर

Sasural Simar Ka
  • 1/8

कलर्स टीवी पर साल 2011 में एक शो की शुरुआत हुए, जिसने लगभग 7 साल तक लोगों के दिलों पर राज किया. सीरियल 'ससुराल सिमर का' टेलीविजन इतिहास के कल्ट शोज में से एक माना जाता है.

Photo: IMDb

Sasural Simar Ka
  • 2/8

शो ने कई एक्टर्स की जिंदगी को हमेशा के लिए बदलकर रख दिया था. दीपिका कक्कड़ भी इसी शो से फेमस हुई थीं. सिमर भारद्वाज के रोल में उन्हें फैंस का काफी प्यार मिला. 'ससुराल सिमर का' में कई एक्टर्स थे, जिन्हें काफी पसंद किया गया. मगर आज वो कहीं गायब से हो गए हैं. वहीं उनमें से कुछ का अचानक निधन हो गया. तो आइए, आज हम आपको उन्हीं एक्टर्स के बारे में बताते हैं.  

Photo: IMDb

Sasural Simar Ka
  • 3/8

सीरियल में पंकज धीर ने दीपिका कक्कड़ के पिता का रोल निभाया था. उन्हें 'महाभारत' में कर्ण का रोल निभाने के लिए जाना जाता है. पंकज धीर का निधन 15 अक्टूबर 2025 को कैंसर बीमारी से लड़ते-लड़ते हुआ. इस दौरान सीरियल के कई एक्टर्स उन्हें श्रद्धांजलि देने भी पहुंचे थे.

Photo: IMDb 

Advertisement
Vaishali takkar
  • 4/8

एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने 'ससुराल सिमर का' शो में काफी अहम रोल निभाया था. उन्हें इस सीरियल के अलावा 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में भी देखा गया. सोशल मीडिया पर वैशाली काफी पॉपुलर रहीं, मगर तभी 15 अक्टूबर 2022 को एक्ट्रेस ने आत्महत्या कर ली. उन्हें अपने इंदौर स्थित घर में मृत पाया गया. 

Photo: Instagram @misstakkar_15

Adarsh Gautam
  • 5/8

सीरियल में एक्टर आदर्श गौतम भी थे, जिन्होंने निर्मला देवी के बड़े बेटे का रोल प्ले किया था. उनका सादगी भरा काम लोगों को काफी पसंद आया. इस शो के बाद उन्हें कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल्स करते देखा गया. इस बीच वो कहीं गायब हो गए थे, लेकिन अब उन्हें स्टार प्लस के एक शो पर जल्द देखे जाने की खबर है.

Photo: Instagram @adarshgautam62

Mazher Sayed
  • 6/8

एक्टर मजहर सईद ने 'ससुराल सिमर का' में प्रेम भारद्वाज का रोल प्ले किया था, जिसे उनसे पहले दो और एक्टर्स ने निभाया था. शो के बाद उन्हें काफी पहचान मिली जरूर. मगर उन्हें कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं मिल पाया. हालांकि अब उन्हें 'अनुपमा' जैसे शो में देखा जा रहा है.

Photo: Instagram @mazher.sayed

Snehal sahay
  • 7/8

स्नेहल सहाय को शो में शुरुआत के कुछ एपिसोड्स में देखा गया. लेकिन इसके बाद वो अचानक गायब हो गईं. एक्ट्रेस ने इस शो के बाद कोई सीरियल में काम नहीं किया. फिलहाल वो अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी जीवन बिता रही हैं.

Photo: Social Media

monica sharma
  • 8/8

शो में एक्ट्रेस मोनिका शर्मा ने एक वक्त काफी अहम रोल प्ले किया था. इसमें उन्हें काफी पहचान भी मिली. मगर अब वो कहीं गायब सी हो गई हैं. उन्हें आखिरी बार टीवी पर श्रीमद भागवद महापुराण नाम के शो में देखा गया था.

Photo: IMDb

Advertisement
Advertisement