scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

बेडरूम की दीवार पर बना 'पहाड़'-कैफे जैसा किचन, करोड़ों का है बिहार की मनीषा रानी का घर, देखें Inside Photos

मनीषा रानी का आलीशान घर
  • 1/12

बिहार की मनीषा रानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुकी हैं. मनीषा ने इंडस्ट्री में कदम जमा लिए हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी पॉपुलैरिटी है. अपनी मेहनत की कमाई से मनीषा ने अपने सपनों का घर बनाया है. 

मनीषा रानी का आलीशान घर
  • 2/12

मनीषा रानी ने अपने यूट्यूब व्लॉग में अपने ड्रीम हाउस का टूर दिया. मनीषा का 3BHK हाउस अंदर से काफी रॉयल और आलीशान है. मनीषा ने अपने घर का नाम आंगन रखा है. 

मनीषा रानी का आलीशान घर
  • 3/12

घर में एंट्री करते ही मनीषा ने छोटा सा मंदिर बनाया है. उन्होंने कहा कि उनके पिता बड़ा मंदिर चाहते थे, लेकिन वास्तु के हिसाब से जिस जगह उन्हें पंडित जी ने मंदिर बनाने की सलाह दी, वहां जगह कम थी. इसलिए उन्होंने वास्तु को ध्यान में रखकर छोटा सा मंदिर बना लिया है. 
 

Advertisement
मनीषा रानी का आलीशान घर
  • 4/12

मनीषा ने अपने लिविंग रूम की थीम व्हाइट और गोल्डन रखी है. लिविंग रूम की दीवारें क्रीम कलर की हैं. घर में कलर एड करने के लिए उन्होंने डार्क शेड का सोफा रखा है. 
 

मनीषा रानी का आलीशान घर
  • 5/12

मनीषा ने डार्क शेड सोफे के साथ सेंटर टेबल ब्लैक और गोल्डन रखी है, ताकि वो जल्दी गंदी न हो. घर में पर्दे भी ऑटोमैटिक हैं, जो रिमोट से काम करते हैं. 

मनीषा रानी का आलीशान घर
  • 6/12

सोफे के सामने वाली दीवार पर टीवी लगी है. टीवी वॉल को मनीषा ने कई एंटीक शोपीस से सजाया हुआ है. 

मनीषा रानी का आलीशान घर
  • 7/12

मनीषा ने अपने लिविंग रूम में अपने अवॉर्ड्स के लिए एक स्पेशल कॉर्नर भी बनवाया है, जिसमें उन्होंने अपने कई सारे अवॉर्ड्स सजाए हैं. 

मनीषा रानी का आलीशान घर
  • 8/12

मनीषा के घर में बड़ी बालकनी भी है. बालकनी से बाहर का खूबसूरत नजारा दिखता है. वहां उन्होंने टेबल-चेयर रखी हैं, ताकि शाम के वक्त लोग चाय का लुत्फ उठा सकें. 

मनीषा रानी का आलीशान घर
  • 9/12

मनीषा ने गेस्ट बेडरूम का भी टूर दिया. उन्होंने गेस्ट बेडरूम की एक दीवार पर पहाड़ जैसा डिजाइन बनवाया है, ताकी वो घर में ही पहाड़ों वाली फील ले सकें. 

Advertisement
मनीषा रानी का आलीशान घर
  • 10/12

गेस्ट बेडरूम की थीम उन्होंने डार्क रखी है. दीवारों पर ग्रे पेंट कराया है. गेस्ट बेडरूम में एक खास कॉर्नर भी बनाया है, जिसमें उन्होंने परिवार वालों संग अपनी तस्वीरें सजाई हैं.  

मनीषा रानी का आलीशान घर
  • 11/12

मनीषा रानी का किचन भी काफी लैविश है. किचन में उन्होंने वुडन और टाइल वर्क का काम कराया है. उनका किचन कैफे जैसी वाइब देता है. 

मनीषा रानी का आलीशान घर
  • 12/12

मनीषा रानी का खूबसूरत घर देखकर फैंस की आंखें खुली रह गई हैं. फैंस को उनके घर का मॉडर्न और एस्थेटिक इंटीरियर काफी पसंद आ रहा है. 

 

(Photos: Manisha Rani Youtube Vlog)

Advertisement
Advertisement