scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

दुनिया छोड़ चुके हैं ‘क्योंकि...’ के ये 7 सितारे, किसी ने नींद में तोड़ा दम, इस एक्टर ने की आत्महत्या

क्योंकि सास भी कभी बहू थी
  • 1/8

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ टेलीविजन का लोकप्रिय शो है. इसका दूसरा सीजन भी फैन्स के बीच हिट रहा है. लेकिन दर्शक नए सीजन में कुछ पुराने किरदारों को मिस कर रहे हैं. आइए जानते हैं ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के उन सितारों के बारे में, जो अब इस दुनिया में नहीं रहे. 

PHOTO: Screengrab

इंद्र कुमार
  • 2/8

इंद्र कुमार ने ‘क्योंकि...’ में मिहिर वीरानी के किरदार के लिए अमर उपाध्याय को रिप्लेस किया था. एकता कपूर के शो से उन्होंने टीवी पर डेब्यू था, जिसने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई. जुलाई 2017 में कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया था. वो ‘मासूम’ और ‘वॉन्टेड’ जैसी मूवीज में भी काम कर चुके थे.

PHOTO: Social Media

नरेंद्र झा
  • 3/8

नरेंद्र झा ने अजय अग्रवाल की भूमिका निभाई थीं. 14 मार्च 2018 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था. टीवी शोज के अलावा उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया था.

PHOTO: Social Media 

Advertisement
दिनेश ठाकुर
  • 4/8

दिनेश ठाकुर शो में गोवर्धन वीरानी के किरदार में दिखे थे. 20 सितंबर 2012 को उनका निधन हो गया था, जिससे फैन्स का दिल टूट गया. वो अपने प्रभावशाली अंदाज के लिए जाने जाते थे. 

PHOTO: Social Media
 

सुधा शिवपुरी
  • 5/8

सुधा शिवपुरी ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में ‘बा’ का रोल अदा किया था. ‘बा’ के रोल में उन्होंने हर किसी का दिल जीता. 2015 में सुधा शिवपुरी का निधन हो गया था. वो अपने शांत और प्रभावशाली व्यक्तित्व के लिए जानी जाती थीं. 

PHOTO: Social Media 

समीर शर्मा
  • 6/8

समीर शर्मा सीरियल में तुषार मेहता के रोल में नजर आए थे. पांच साल पहले अगस्त 2020 में एक्टर ने अपने मलाड स्थित फ्लैट में जान दे दी थी. उनका सुसाइड करना टीवी इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका था. 

PHOTO: Social Media 
 

अबीर गोस्वामी
  • 7/8

अबीर गोस्वामी ने ‘रणजीत’ का किरदार निभाया था. अफसोस 2013 में कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया था. रिपोर्ट्स में बताया गया कि ट्रेडमिल पर दौड़ते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका. 

PHOTO: Social Media 
 

 विकास सेठी
  • 8/8

एक्टर विकास सेठी, तुलसी (स्मृति ईरानी) के पोते अबीर के किरदार में नजर आए थे. 8 सितंबर 2024 को नींद में दिल का दौरा पड़ने से विकास का निधन हो गया. वो महज 48 साल के थे और इतनी कम उम्र में उनका जाना हर किसी को खल गया. 
 

PHOTO: Social Media

Advertisement
Advertisement