करण वाही टीवी टाउन के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं. करण 40 साल के हो गए हैं, लेकिन अब तक उन्होंने शादी नहीं रचाई है.
करण ने अब डेटिंग लाइफ और महिलाओं को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है.
दरअसल, करण वाही हाल ही में छवि मित्तल के पॉडकास्ट में गेस्ट बनकर पहुंचे थे. करण ने कहा कि उनका मानना है कि उनकी मां की जनरेशन की महिलाएं चीजों को बेहतर तरीके से डील करती थीं. आज की महिलाओं में धैर्य नहीं है.
बातचीत के दौरान करण ने अपनी मां का उदाहरण देकर कहा कि उनकी मां अगर किसी बात से परेशान होती थीं, तो चुप रहती थीं और अपने तरीके से उसे संभालती थीं.
करण ने फिर अपनी लाइफ का एक किस्सा शेयर किया. उन्होंने कहा कि एक समय पर उन्होंने फैसला किया था कि वो एक समय पर कई लोगों को डेट नहीं करेंगे, क्योंकि वो कंफ्यूज नहीं होना चाहते.
मगर बाद में उन्हें पता चला कि वो जिस लड़की के साथ डेट पर गए थे, वही लड़की उसी दौरान 7 दूसरे लोगों को भी डेट कर रही थी. करण बोले- मैंने फिर कहा ठीक है, मैं तुम्हें जज नहीं कर रहा हूं. लेकिन फिर कैसे, कहां और तुम कैसे रुकोगी?
कई लोगों का मानना है कि भले ही करण ने कहा है कि वो जज नहीं कर रहे हैं, लेकिन सात लोगों को डेट करने वाली महिला के बारे में उन्होंने जिस तरह बात की वो जजमेंटल ही हो रहे हैं.
वहीं, पुरानी पीढ़ी की आज के दौर की महिलाओं से तुलना करने पर भी फैंस करण से नाराज हैं. फैंस का मानना है कि आज की महिलाएं गलत बात बर्दाश्त नहीं करतीं, लेकिन करण चाहते हैं कि वो कॉम्प्रोमाइज करें. वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है?