बॉलीवुड के हैंडसम हंक एक्टर अर्जुन कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा लव लाइफ को लेकर हेडलाइन्स में बने रहते हैं. अब एक बार फिर अर्जुन की डेटिंग लाइफ टॉक ऑफ द टाउन है.
अर्जुन का नाम इन दिनों एक्ट्रेस साहिबा बाली संग जुड़ रहा है. दोनों के अफेयर्स की खबरें हर तरफ छाई हुई हैं.
दरअसल, अर्जुन रविवार को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर दिखाई दिए. वो भारत बनाम इंग्लैंड का वनडे मैच देखने पहुंचे थे. इस दौरान अर्जुन लॉर्ड्स में एक्ट्रेस साहिबा बाली के साथ दिखे.
अर्जुन और साहिबा साथ खड़े हुए मैच एन्जॉय करते हुए दिखाई दिए. लाइव टीवी पर उन्हें फैंस ने स्पॉट किया और फिर तूफानी रफ्तार से दोनों की डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर छा गईं.
साहिबा ने अब अर्जुन कपूर संग अपनी डेटिंग रिपोर्ट्स पर रिएक्ट किया है. साहिबा ने लॉर्ड्स से अर्जुन संग एक फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है.
फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- हर चीज पर यकीन मत करो. इसके साथ उन्होंने अर्जुन को टैग भी किया है. यानी साहिबा ने अर्जुन संग अपनी डेटिंग की रिपोर्ट्स को गलत बताया है.
बता दें कि अर्जुन और साहिबा के बीच 10 साल का ऐज गैप है. अर्जन 41 साल के हैं, जबकि साहिबा 31 साल की हैं.
अर्जुन इससे पहले एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा संग रिश्ते में थे. अर्जुन और मलाइका ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया. मगर उनका रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया. दोनों अलग हो गए.