इंडियन आइडल 16 अपने अंतिम पड़ाव पर है. 4 अप्रैल को सिंगिंग रियलिटी शो का 50वां एपिसोड प्रसारित हुआ. अब शो का फिनाले करीब माना जा रहा है.
फिनाले में अमृता राजन, ज्योतिर्मयी नायक, मनराज वीर, तनिष्क शुक्ला, अभिषेक कुमार और अंशिका चोंकर में तगड़ा कंपीटशन देखने को मिलेगा.
अभिषेक कुमार को विनर के लिए दमदार दावेदार माना जा रहा है. अभिषेक के लिए इंडियन आइडल के मंच तक पहुंचना बड़ी बात थी.
अभिषेक झारखंड, धनबाद के रहने वाले हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वो पिछले 12 साल से हर साल इंडियन आइडल का ऑडिशन देने आते थे, लेकिन रिजेक्ट हो जाते थे.
पर अभिषेक रिजेक्शन से डरे नहीं. 2025 में उन्हें इंडियन आइडल के लिए चुना गया. अभिषेक को 3.5 साल की उम्र से गायकी का शौक है.
उन्होंने मामा पंकज सांवरिया और अन्य गुरुओं से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ली. उन्होंने इंडियन आइडल 16 में अपनी सुरीली आवाज से जज श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी और बादशाह को प्रभावित किया.
अभिषेक धनबाद के एक साधारण परिवार से आते हैं.उनके पिता जगजीवन नगर में गुपचुप (पानीपूरी) का ठेला लगाते हैं.
अभिषेक की जिद और मेहनत ने उन्हें इंडियन आइडल जैसे मंच तक पहुंचाया. उम्मीद है कि वो शो से ट्रॉफी और लाखों रुपये जीतकर जाएंगे.
Photos: Instagram @abhishek.kumar_16