बॉलीवुड एक्टर और दिग्गज पहलवान दारा सिंह की विरासत को उनके बेटे विंदू दारा सिंह आगे बढ़ा रहे हैं. अक्सर ही वो किसी ना किसी इवेंट में नजर आते हैं. इस बीच वो अपनी पूरी फैमिली के साथ नजर आए. उनकी पत्नी और बेटी दोनों साथ दिखीं, फिर क्या था लोगों की निगाहें उनकी बेटी पर ही टिकी रह गई. (Photo: Instagram/Amelia Randhawa)
विंदू दारा सिंह और दीना उमरोवा की बेटी का नाम अमेलिया रंधावा हैं. सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटोज के कारण सुर्खियों में हैं. जानिए कौन हैं अमेलिया रंधावा? (Photo: Instagram/Amelia Randhawa)
दीना उमरोवा की शादी 8 मार्च 2006 को विंदू दारा सिंह से हुई थी, और 2009 में उनकी बेटी अमेलिया रंधावा का जन्म हुआ. वह मॉडल, फिटनेस फ्रीक और एक्ट्रेस हैं. बचपन से ही फिल्ममेकिंग का जुनून रहा है.(Photo: Instagram/Amelia Randhawa)
चैपमैन यूनिवर्सिटी से पढ़ने वाली अमेलिया ने एक क्राइम ड्रामा शॉर्ट फिल्म 'चेरी' और रॉकवेल के गाने 'समबडीज़ वाचिंग मी' के लिए एक पोस्टमॉडर्न पास्टिश म्यूजिक वीडियो पर काम किया है. (Photo: Amelia Randhawa)
अमेलिया रंधावा बेहद ग्लैमरस और हसीन हैं. बीते दिन उन्हें जब ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में लोगों ने देखा था तो सभी की निगाहें उनपर ही थी. (Photo: Instagram/viralbhayani)
वहीं अमेलिया अपनी मां के साथ थीं. दीना उमरोवा एक बिजनेसवुमन हैं. उन्होंने 2015 ग्लोबल फेमस 'जेल नेल पॉलिश' ब्रांड - BLUESKY - को भारतीय बाजार में पेश किया था. (Photo: Instagram/viralbhayani)
इसके अलावा वो देश में कई प्रीमियम सैलून औ स्पा भी चलाती हैं और इसके अलावा ब्यूटी ट्रेनिंग एकेडमी भी चलाती हैं. (Photo: Instagram/viralbhayani)