scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

राजा विक्रम की पीठ पर लटका वो पिशाच, बेताल बनकर मिला फेम, गुरूर ने बर्बाद किया करियर

सज्जन लाल पुरोहित, विक्रम बेताल शो
  • 1/13

90s के दौर में टीवी इंडस्ट्री को कई हिट शोज मिले. रामायण, महाभारत के अलावा कृष्ण लीला दिखाते शो आए. माइथोलॉजिकल सीरियल्स की इस बाढ़ में एक ऐसा शो भी आया जिसने लोगों के दिलों में दहशत पैदा कर थी. वो शो था विक्रम बेताल. 

Photo: sagarworld.com
 

सज्जन लाल पुरोहित, विक्रम बेताल शो
  • 2/13

विक्रम और बेताल की जोड़ी लोगों के बीच हिट हुई थी. विक्रम का रोल अरुण गोविल और बेताल का किरदार सज्जन लाल पुरोहित ने प्ले किया था. जानते हैं उनके बारे में....
 

Photo: Screengrab
 

सज्जन लाल पुरोहित, विक्रम बेताल शो
  • 3/13

सज्जन का शोबिज में आना महज इ्तेफाक साथ था. क्योंकि बचपन से वो वकील बनना चाहते थे. लेकिन किस्मत शायद उन्हें एक्टर बनाना चाहती थी. सज्जन ने शुरुआत में कोलकाता में ईस्ट इंडिया कंपनी की एक लैब में काम किया था.
 

Photo: Social Media
 

Advertisement
सज्जन लाल पुरोहित, विक्रम बेताल शो
  • 4/13

उसी साल फिल्मों में बतौर एक्स्ट्रा आर्टिस्ट बनकर काम करना शुरू किया. सज्जन ने आजादी से पहले एक्टिंग शुरू की थी. वे फिल्म मासूम, चौरंगी में दिखे. वर्ल्ड वॉर 2 के दौरान सज्जन को कोलकाता छोड़कर मुंबई जाना पड़ा था.
 

Photo: Social Media
 

सज्जन लाल पुरोहित, विक्रम बेताल शो
  • 5/13

सज्जन ने फिल्मों में एक्टिंग करियर मूवी धन्यवाद से शुरू किया था. उन्होंने कई मूवीज में सपोर्टिंग रोल्स किए. सज्जन ने अपने 5 दशक के करियर में 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था.

Photo: Social Media
 

सज्जन लाल पुरोहित, विक्रम बेताल शो
  • 6/13

लेकिन टीवी पर जब उन्होंने शो विक्रम बेताल किया, फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उनका ये किरदार दर्शकों के बीच अमर हो गया. 
 

Photo: Screengrab
 

सज्जन लाल पुरोहित, विक्रम बेताल शो
  • 7/13

विक्रम और बेताल से पहले वो रामानंद सागर की फिल्म आंखें में दिखे थे. बस इसी मूवी की शूटिंग के दौरान रामानंद सागर उनकी एक्टिंग के मुरीद हो चुके थे. 

Photo: sagarworld.com
 

सज्जन लाल पुरोहित, विक्रम बेताल शो
  • 8/13

जब रामानंद सागर के मन में विक्रम बेताल को बनाने का ख्याल आया, तब उन्होंने बेताल के किरदार के लिए सज्जन को चुना था. सज्जन भी तुरंत शो करने को मान गए थे. सज्जन ने इस शो से गर्दा उड़ा दिया था. 
 

Photo: Screengrab
 

सज्जन लाल पुरोहित, विक्रम बेताल शो
  • 9/13

सज्जन का बेताल लुक वायरल हुआ था. बड़ी आंखें और लंबे सफेद बाल, खूनी होंठ वाले 'बेताल' के लुक ने लोगों में भौकाल पैदा कर दिया था. उनका डायलॉग 'तू बोला, तो मैं चला जा रहा हू. मैं तो चला...' हिट हुआ था.

Photo: Social Media
 

Advertisement
सज्जन लाल पुरोहित, विक्रम बेताल शो
  • 10/13

शो चलने के बाद सज्जन ने अपनी फीस बढ़ा दी थी. जब प्रोड्यूसर्स ने इससे मना किया तो एक्टर ने बीच में शो छोड़ दिया था. मेकर्स ने सज्जन के जाने के बाद किसी और एक्टर को कास्ट नहीं किया और शो चलता रहा. 
 

Photo: Screengrab
 

सज्जन लाल पुरोहित, विक्रम बेताल शो
  • 11/13

मेकर्स ने चालाकी के बेताल के पुराने शॉट्स को रिपीट कर उसी पर वॉइस डबिंग करवाई. शो का तो कुछ बिगड़ा नहीं, लेकिन सज्जन को ये गलती भारी पड़ी. उन्हें दोबारा से इतना बड़ा शो नहीं मिला. सज्जन ने साल 2000 में 79 की उम्र में दुनिया छोड़ दी थी. वो स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे थे.
 

Photo: Screengrab
 

सज्जन लाल पुरोहित, विक्रम बेताल शो
  • 12/13

सज्जन की आखिरी फिल्म शत्रु थी. इसमें उनके साथ राजेश खन्ना नजर आए थे.पर्सनल लाइफ की बात करें, जोधपुर के जसवंत कॉलेज से ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने नीलू से शादी की थी.
 

Photo: Social Media
 

सज्जन लाल पुरोहित, विक्रम बेताल शो
  • 13/13

लेकिन एक्टिंग करियर को पूरा करने के चक्कर में वो कुछ वक्त परिवार से अलग रहे थे. सज्जन कोलकाता चले गए थे. सक्सेसफुल होने के बाद वो फैमिली के पास वापस लौटे. उनके दो बेटे हैं. दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में हैं.  
 

Photo: Social Media
 

Advertisement
Advertisement