अनुपमा फेम टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना इन दिनों यूट्यूबर बन गए हैं और व्लॉगर लाइफ जी रहे हैं. वो अलग अलग शहरों की सैर कर रहे हैं और फिलहाल अपने होम टाउन कानपुर में हैं.
गौरव ने बताया कि उन्होंने कानपुर में अपने पेरेंट्स के लिए नया घर बनवाया है. लेकिन माता-पिता दोनों ही वहां रहने को राजी नहीं होते हैं. उन्हें पुराने घर से इतना लगाव है कि वहीं बसेरा बनाए हुए हैं और नए घर को वीकेंड हाउस बना दिया है.
क्योंकि गौरव फिलहाल कानपुर में हैं तो उन्होंने ठानी कि वो पेरेंट्स को लेकर कम से कम दो दिन तो नए घर में बिताएंगे. ताकि उन्हें इसकी आदत लग सके. एक्टर ने लाखों रुपये खर्च करके ये नया घर बनवाया है.
एक्टर ने व्लॉग में घर की झलक दिखाई और सबसे पहले मंदिर के दर्शन किए. जहां गायत्री मंत्र से सजावट की गई है, और कान्हा से लेकर हनुमान, महादेव सभी भगवान की तस्वीरें और आकृतियां मौजद दिखीं.
गौरव के इस नए बहु-मंजिला घर में कई कमरे हैं. जिनकी साफ सफाई करवाते उनके पिता नजर आए. कमरों में ऐसी-बेड के साथ बाकी सभी जरूरत की चीजें मौजूद हैं.
इसी के साथ उन्होंने लिविंग रूम की झलक दिखाई, जो व्यवस्थित तरीके से सजाई जा चुकी है, यहां टीवी, साउंड और लाइटिंग का पूरा काम दिखा.
घर में व्हाइट थीम पर बेस्ड ओपन किचन है, जहां ओवन से लेकर सेंसर चिमनी समेत सभी एडवांस टेक्नोलॉजी मौजूद हैं. गौरव यहां मां के साथ खाना बनाते दिखे.
गौरव ने बताया कि उन्होंने ये नया घर अपनी मासी और भाई-भाभी के घर के सामने इसलिए बनवाया था ताकि उनके पेरेंट्स को सपोर्ट मिल सके. क्योंकि वो कानपुर में अकेले रहते हैं. ऐसे में पेरेंट्स की देखभाल ठीक से हो सकेगी.
गौरव पत्नी आकांक्षा चमोला के साथ मुंबई में रहते हैं. अब उनके पेरेंट्स वहां कब शिफ्ट करेंगे ये तो वक्त ही बताएगा. फिलहाल को एक्टर को फैंस से खूब बधाई मिल रही है.