scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

जुड़वा बेटों को जन्म देकर बेहाल हुईं 42 साल की TV एक्ट्रेस! एक को कहा 'राम', दूसरे ने किया हैरान

Divyanka tripathi vivek dahiya twins
  • 1/9

टीवी की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी 42 की उम्र में 26 मई 2026 को जुड़वा बेटों की मां बनीं. इन दिनों वो अपने बेटों के साथ मॉम लाइफ का आनंद ले रही हैं. 
 

Divyanka tripathi vivek dahiya twins
  • 2/9

हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब व्लॉग में फैंस को अपनी नई जिंदगी की झलक दिखाई और बताया कि उनके दोनों बेटे जन्म से ही एक-दूसरे से बिल्कुल अलग स्वभाव के हैं. और ये बात उन्हें कितना-हैरान परेशान करती है.

Divyanka tripathi vivek dahiya twins
  • 3/9

दिव्यांका ने बच्चों के बारे में बात करते हुए कहा- मेरे प्यारे बच्चे जब सोते हैं तो इतने अच्छे लगते हैं कि लगता है रात में कुछ हुआ ही नहीं. कई बार फॉल्स अलार्म भी होते हैं. मैं अभी भी उन्हें समझने की कोशिश कर रही हूं कि उनका टेम्परामेंट और मूड कैसा है.

Advertisement
Divyanka tripathi vivek dahiya twins
  • 4/9

एक्ट्रेस ने बताया कि वो चाहती हैं कि दोनों बच्चों के सोने, खाने और दूध पीने का समय एक जैसा हो जाए. उन्होंने कहा- मैं चाहती हूं कि उनके सोने, खाने और पीने की टाइमलाइन मैच हो जाए. लेकिन दोनों बच्चे एक-दूसरे से बहुत अलग हैं.

Divyanka tripathi vivek dahiya twins
  • 5/9

दिव्यांका ने हैरानी जताते हुए कहा कि उन्हें आज भी समझ नहीं आता कि एक साथ जन्म लेने वाले दो बच्चे इतने अलग कैसे हो सकते हैं. उन्होंने कहा- ये कैसे हो सकता है कि दो नए लोग आपके घर में आए हों और जन्म से ही इतने अलग हों?

Divyanka tripathi vivek dahiya twins
  • 6/9

दिव्यांका ने अपने छोटे बेटे को T2 नाम दिया है और बताया कि वो घर का सबसे ज्यादा अटेंशन सीकर है. वो बोलीं- हमारा T2 अटेंशन मैग्नेट है. उसे अपने आप सबका ध्यान मिल जाता है.

Divyanka tripathi vivek dahiya twins
  • 7/9

अपने बड़े बेटे T1 के बारे में बात करते हुए दिव्यांका ने उसकी तुलना भगवान श्रीराम से कर डाली. उन्होंने कहा- हमारा T1 बिल्कुल बड़े भाई जैसा है. T1 तो श्रीराम जैसा है.

Divyanka tripathi vivek dahiya twins
  • 8/9

दिव्यांका ने बड़े बेटे की तारीफ करते हुए बताया कि वो बहुत शांत स्वभाव का है. एक्ट्रेस ने कहा- वो बस समय पर फीड लेता है और आराम करता है. टाइम से दूध पीता है और मुझे बिल्कुल परेशान नहीं करता.

Divyanka tripathi vivek dahiya twins
  • 9/9

दिव्यांका का कहना है कि मां बनने के बाद हर दिन उनके लिए नया अनुभव लेकर आता है. दोनों बच्चों की अलग-अलग आदतों और स्वभाव को समझना उनके लिए एक दिलचस्प और खूबसूरत सफर बन गया है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement