scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

गुमनामी में जी रहा ऐश्वर्या राय का हीरो? फ्लॉप करियर ने बनाया टैक्सी ड्राइवर, पेट्रोल पंप पर भी किया काम

Where is abbas
  • 1/11

इस तस्वीर में ऐश्वर्या राय के साथ नजर आ रहा ये हैंडसम एक्टर कभी साउथ सिनेमा का बड़ा स्टार हुआ करता था. तब्बू, कमल हासन और ममूटी जैसे दिग्गज सितारों के साथ काम कर चुके इस एक्टर ने 2000 से 2006 के बीच खूब स्टारडम देखा. लेकिन फिर ऐसा वक्त आया कि फिल्मों से दूरी बन गई और गुजारे के लिए टॉयलेट तक साफ करने पड़े.

Where is abbas actor
  • 2/11

हम बात कर रहे हैं मिर्जा अब्बास अली की, जिन्हें फैंस सिर्फ 'अब्बास' के नाम से जानते हैं. उन्होंने 1996 में तमिल फिल्म 'कदल देशम' से डेब्यू किया था. फिल्म सुपरहिट साबित हुई और अब्बास रातोंरात स्टार बन गए. उन्हें प्रीति झांगियानी के साथ सुपरहिट गाने 'छुई मुई सी तुम लगती हो' के लिए भी खूब याद किया जाता है.

Where is abbas
  • 3/11

अब्बास ने टॉयलेट क्लीनर ब्रांड तक के लिए विज्ञापन किए हैं, हालांकि इसके लिए उन्हें काफी खरी खोटी सुननी पड़ी थी. वो बता चुके हैं कि वो 8 साल तक ब्रांड का फेस रहे, उन्हें किसी के ताने का फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि उन्हें पैसे अच्छे मिलते थे.

Advertisement
Where is abbas
  • 4/11

सफलता के शिखर पर पहुंचे अब्बास की किस्मत अचानक पलट गई. उनकी कई फिल्में लगातार फ्लॉप होने लगीं. धीरे-धीरे फिल्ममेकर्स ने उनसे दूरी बनानी शुरू कर दी. काम कम होने लगा तो अब्बास ने बिजनेस में हाथ आजमाने का फैसला किया लेकिन यही फैसला उनके लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन गया.

Where is abbas
  • 5/11

दुबई में प्रॉपर्टी खरीदने के चक्कर में अब्बास को भारी नुकसान उठाना पड़ा. हालात इतने खराब हो गए कि उन्हें कई प्रोड्यूसर्स से पैसे उधार लेने पड़े. कर्ज चुकाने के लिए वो फिल्मों में छोटे-मोटे रोल तक फ्री में करने लगे. लेकिन आर्थिक संकट बढ़ता ही गया.

Where is abbas
  • 6/11

साल 2006 के बाद अब्बास की फिल्मों से कमाई लगभग बंद हो गई. पैसों की तंगी इतनी बढ़ गई कि उन्हें अपने फ्लैट्स और कोयमबेडू में मौजूद जमीन तक बेचनी पड़ी. कभी लग्जरी लाइफ जीने वाले स्टार के लिए ये दौर किसी बुरे सपने से कम नहीं था.

Where is abbas
  • 7/11

आर्थिक तंगी से परेशान होकर अब्बास न्यूजीलैंड चले गए. वहां उन्होंने नई जिंदगी शुरू की और टैक्सी ड्राइवर का काम किया. इसके अलावा भारतीय फिल्मों की शूटिंग के लिए लोकेशन तलाशने और बाकी कामों में भी मदद करने लगे.

Where is abbas
  • 8/11

अब्बास ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि न्यूजीलैंड में उन्होंने पेट्रोल पंप पर काम किया और बाथरूम तक साफ किए. उन्होंने कहा था- मैं परिवार के साथ यहां आया था और नई जिंदगी में ढलने की कोशिश कर रहा था. मैंने पेट्रोल पंप पर काम किया. बाथरूम साफ किए. घरों में इन्सुलेशन का काम किया और फिर मैकेनिक बन गया.

Where is abbas
  • 9/11

अब्बास ने बताया कि बाद में वो एक गैराज में मैकेनिक के तौर पर काम करने लगे. वहां उन्होंने काफी कुछ सीखा. इसके बाद उन्होंने कॉल सेंटर में भी अलग-अलग पदों पर काम किया और धीरे-धीरे अपनी जिंदगी को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश की.
 

Advertisement
Where is abbas
  • 10/11

लंबे संघर्ष के बावजूद अब्बास ने हार नहीं मानी. साल 2023 में वो 'बिग बॉस तमिल 7' में नजर आए थे. हालांकि शो के बाद भी उन्हें तुरंत कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं मिला. 

Where is abbas
  • 11/11

लेकिन खुशी की बात ये है कि फाइनली अब्बास का ये इंतजार खत्म हुआ. सालों बाद वो प्राइम वीडियो की तमिल क्राइम थ्रिलर सीरीज 'एग्जाम' में जेलर की भूमिका निभाते नजर आए. इसके लिए उनकी खूब तारीफ भी हुई. 

Advertisement
Advertisement