scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

कैंसर से जूझ रहीं दीपिका कक्कड़, पेट में निकली 1.3 सेंटीमीटर की गांठ, बोलीं- डर लगा रहता है

दीपिका कक्कड़
  • 1/8

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ काफी वक्त से लीवर कैंसर से जूझ रही हैं. मार्च के महीने में उन्होंने एक और सर्जरी करवाई है. उनके पेट में 1.3 सेंटीमीटर का सिस्ट दोबारा उभर आया था, जिसे उन्हें निकलवाना पड़ा. इस रिलैप्स ने एक्ट्रेस पर इमोशनली गहरा असर डाला है. दीपिका कक्कड़ ने स्वीकार किया कि अब वे अपनी सेहत को लेकर लगातार चिंता और एंग्जायटी में रहती हैं.

दीपिका कक्कड़
  • 2/8

दीपिका ने यह भी बताया कि इस लगातार चलते संघर्ष के कारण वे अपने बेटे रुहान के साथ क्वालिटी टाइम बिताने में मुश्किल महसूस कर रही हैं, जिससे वे बहुत परेशान हैं. कुछ समय पहले दीपिका कक्कड़ ने अपने यूट्यूब व्लॉग में अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि उनकी बीमारी उनके रोजमर्रा के जीवन पर कितना असर डाल रही है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वे अपने बेटे रुहान को ज्यादा समय नहीं दे पा रही हैं.

दीपिका कक्कड़
  • 3/8

एक्ट्रेस ने कहा, 'मेरे दिमाग में बहुत सारी चीजें चल रही हैं. मेरी बीमारी की वजह से शोएब (इब्राहिम) बहुत सारी चीजों में फंस गए हैं. मैं कभी-कभी रुहान को समय नहीं दे पाती. जिन दिनों मैं थकान महसूस करती हूं, मैं बस सो जाती हूं. अगर मैं अस्पताल में होती हूं तो रुहान के साथ नहीं रह सकती. बीमार होने पर आपका रूटीन बदल जाता है, आपकी प्राथमिकताएं बदल जाती हैं, शरीर को आराम की जरूरत होती है. जब हम बीमारी से लड़ रहे होते हैं तो हमें मजबूत और पॉजिटिव रहना पड़ता है. मैं इस बीमारी से पूरी तरह बाहर निकलना चाहती हूं. कुछ दिनों से हम आगे के इलाज के बारे में चर्चा कर रहे थे, लेकिन मुझे इस रिकरेंस के इतनी जल्दी होने की उम्मीद नहीं थी. कुछ नए टेस्ट हो रहे हैं और डॉक्टर भी चर्चा कर रहे हैं. कभी-कभी यह सब बहुत ओवरव्हेल्मिंग लगता है.'

Advertisement
दीपिका कक्कड़
  • 4/8

दीपिका ने यह भी माना कि 1.3 सेंटीमीटर के सिस्ट का दोबारा होना उन्हें बुरी तरह हिला गया है. उन्होंने कहा, '1.3 सेंटीमीटर वाले सिस्ट का रिकरेंस मुझे बुरी तरह हिला गया है. अब मैं थोड़ी डरी हुई हूं कि यह फिर से न हो. मैंने डाइटिंग शुरू कर दी है, लेकिन मुझे चिंता बनी रहती है. एक बात मैं समझ गई हूं कि हम महिलाएं जितना सोचती हैं, उससे कहीं ज्यादा मजबूत होती हैं. हमारा शरीर इतना जटिल है. रोजाना उसका सामना करना सलाम के काबिल है. हार्मोनल बदलाव, किसी भी बीमारी के बिना भी हम बहुत कुछ झेलती हैं, फिर भी हम अपनी जिंदगी को सुचारू रूप से चलाती रहती हैं. मैंने कुछ लोगों से बात की है जिन्हें भी रिकरेंस हुआ था. मैंने एक दोस्त से बात की, जो खुद भी स्वास्थ्य की बहुत मुश्किल स्थिति से गुजर रही है.'

दीपिका कक्कड़
  • 5/8

दीपिका ने आगे शेयर किया कि उनकी सेहत की वजह से व्लॉगिंग में कंटिन्यूटी बनी रहना मुश्किल हो गया है, लेकिन वे जब भी कर पाती हैं, वीडियो शूट करने की कोशिश जरूर करती हैं.

दीपिका कक्कड़
  • 6/8

दीपिका कक्कड़ को 23 फरवरी को पेट के सिस्ट की वजह से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हुई थी और उन्होंने सर्जरी करवाई थी. दीपिका पिछले कुछ महीनों से स्टेज-2 लीवर कैंसर से जंग लड़ रही हैं. जून 2025 में एक्ट्रेस ने ट्यूमर निकलवाने के लिए सर्जरी करवाई थी.

दीपिका कक्कड़
  • 7/8

तब से दीपिका कक्कड़ अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी हेल्थ जर्नी को डॉक्यूमेंट कर रही हैं. उन्होंने कीमोथेरेपी के एक्सपीरिएंस, अपने इमोशनल उतार-चढ़ाव और रिकवरी की छोटी-छोटी प्रोग्रेस को अपने फैंस के साथ शेयर किया है. दीपिका और शोएब दोनों ही अपने-अपने व्लॉग में नियमित अपडेट देते रहते हैं, जिससे फैंस उनके स्वास्थ्य से जुड़े रहते हैं.

दीपिका कक्कड़
  • 8/8

दीपिका कक्कड़ को टीवी शो 'ससुराल सिमर का' में सिमर भारद्वाज के रोल से पहचान मिली थी. यह शो छह साल तक चला और उन्हें घर-घर में मशहूर बना दिया. इसके बाद उन्होंने कई रियलिटी शो में हिस्सा लिया, जिसमें 'झलक दिखला जा 8', 'नाच बलिए 8' और 'बिग बॉस 12' शामिल हैं. 'बिग बॉस' में उन्होंने जीत हासिल की थी. पिछली बार एक्ट्रेस 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में नजर आई थीं, लेकिन हेल्थ इश्यू के चलते उन्हें इसे बीच में ही छोड़ना पड़ा. 

All Photos: Instagram/@ms.dipika

Advertisement
Advertisement