scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

कौन है 'केटामाइन क्वीन' जसवीन? जेल में कटेंगे 15 साल, एक्टर मैथ्यू पेरी की मौत की ज‍िम्मेदार

 who is jasveen sangha
  • 1/8

अमेरिकी-कनाडाई एक्टर मैथ्यू पेरी की साल 2023 में मौत हो गई थी. 'फ्रैंड्स' सीरीज से फेमस हुए एक्टर मैथ्यू पेरी की मौत 'केटामाइन ड्रग' के ओवरडोज से हुई थी. अब पुलिस ने इस मामले में केटामाइन क्वीन के नाम से फेमस भारतीय मूल की जसवीन संघा को दोषी पाया. अपना जुर्म कबूलने के बाद उसे करीब 15 साल की सजा सुनाई है. जानिए आखिर जसवीन संघा कौन हैं और इसका भारत से क्या नाता है? (Photo: AFP)
 

 who is jasveen sangha
  • 2/8

बुधवार जसवीन संघा को लॉस एंजिल्स की फेडरल कोर्ट में पेश किया गया. जसवीन संघा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और जज शेरिलिन पीस गार्नेट ने 15 साल की सजा सुनाई. इस केस में वो 5वीं आरोपी हैं. (Photo: AFP)

who is jasveen sangha
  • 3/8

अपना सजा सुनने से पहले ही जसवीन ने कहा, 'मैंने जो किया, उसके लिए कोई बहाना नहीं है. मैंने तकलीफ पहुंचाई है, मुझे इसका अफसोस है. मैथ्यू के परिवार को दर्द पहुंचा है. इसकी भरपाई नहीं हो सकती.' (Photo: AFP)

Advertisement
who is jasveen sangha
  • 4/8

जसवीन का जन्म लंदन में नीलम सिंह और बलजीत सिंह छोकर के यहां हुआ था. उनके दादा-दादी, बुध और हरभजन सिंह पंजाब से थे और लंदन में फैशन रिटेल के क्षेत्र में काम करते हुए करोड़पति बन गए थे. (Photo: ITGD)

 who is jasveen sangha
  • 5/8

जसवीन की मां की दूसरी शादी के बाद यह परिवार कैलिफोर्निया के कैलाबसास में जाकर बस गया, इस वक्त सांघा सिर्फ तीन साल की थीं. अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम दोनों देशों की नागरिक सांघा ने साल 2001 में कैलाबसास से अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की. (Photo: ITGD)

 who is jasveen sangha
  • 6/8

सांघा ने साल 2005 में कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, इरविन से सोशल साइंसेज में बैचलर की डिग्री हासिल की, और फिर साल 2010 में हल्ट बिज़नेस स्कूल से MBA किया. उन्होंने एक क्यूरेटर के तौर पर भी काम किया है, और कला, इवेंट्स और म्यूजिक में उनकी गहरी दिलचस्पी है. (Photo: ITGD)
 

who is jasveen sangha
  • 7/8

जसवीन ड्रग्स की दुनिया में कैसी पहुंचीं ये तो पता नहीं चला लेकिन लॉस एंजिल्स में अमीर लोगों को वो ही ड्रग्स सप्लाई करती थी. जसवीन ने खुद को एक बढ़े डीलर के तौर पर पेश किया , जो हॉलीवुड के बड़े लोगों को ड्रग्स देती थी. (Photo: ITGD)

 who is jasveen sangha
  • 8/8

जसवीन के साइकेडेलिक मेन्यू (Psychedelic Menu) में मुख्य चीज Ketamine (केटामाइन) थी. ये ही वजह थी कि कस्टमर उसे 'Ketamine Queen' कहकर बुलाते थे. (Photo: ITGD)

Advertisement
Advertisement