scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

10 महीने में दूसरे पति ने छोड़ा-विदेश ले जाकर दिया धोखा, तीसरी शादी करेंगी एक्ट्रेस?

दलजीत कौर का तलाक पर छलका दर्द
  • 1/11

दलजीत कौर टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. हालांकि, वो पिछले कुछ समय से स्क्रीन से दूर अपने बिजनेस पर ध्यान दे रही हैं. 

दलजीत कौर का तलाक पर छलका दर्द
  • 2/11

प्रोफेशनल लाइफ में तो दलजीत ने खूब नाम कमाया है. मगर उनकी पर्सनल लाइफ कई उतार-चढ़ाव से भरी रही. 
 

दलजीत कौर का तलाक पर छलका दर्द
  • 3/11

दरअसल, दलजीत की दो शादियां टूट चुकी हैं. एक्ट्रेस की पहली शादी एक्टर शालीन भनोट संग साल 2009 में हुई थी. मगर 2015 में उनका तलाक हो गया था. इस शादी से दलजीत का एक बेटा है, जिसकी वो अकेले ही परवरिश करती हैं. 

Advertisement
दलजीत कौर का तलाक पर छलका दर्द
  • 4/11

पहले तलाक के बाद दलजीत ने प्यार को दूसरा मौका दिया था. उन्होंने साल 2023 में केन्या बेस्ड बिजनेसमैन निखिल पटेल संग धूमधाम से दूसरी शादी रचाई. पति के खातिर वो देश छोड़कर केन्या शिफ्ट हो गई थीं. लेकिन 10 महीने के अंदर ही एक्ट्रेस के पति ने उन्हें छोड़ दिया था. 

दलजीत कौर का तलाक पर छलका दर्द
  • 5/11

दलजीत ने दूसरे पति निखिल पर उन्हें चीट करने के आरोप लगाए थे. दो तलाक का दर्द झेल चुकीं दलजीत अब अपनी जिंदगी को पटरी पर लाने की कोशिश कर रही हैं. अब पिंकविला संग बातचीत में एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी का दर्द साझा किया. 

दलजीत कौर का तलाक पर छलका दर्द
  • 6/11

दलजीत से पूछा गया कि क्या वो फिर से प्यार को एक मौका देना चाहेंगी? इसपर एक्ट्रेस ने कहा- मैं किसी के साथ भी प्यार में नहीं पड़ना चाहती. प्यार कितना अंडररेटेड है. हो सकता है 15-20 साल बाद जब मैं 60-70 की हो जाऊं शायद तब इस बारे में सोचूं. लेकिन इस वक्त प्यार मैंने इतने ओछे तरीकों से देखा है कि अब प्यार में नहीं पड़ना. 

दलजीत कौर का तलाक पर छलका दर्द
  • 7/11

एक्स हसबैंड निखिल पर तंज कसते हुए दलजीत बोलीं- आप 45-46 के हो और आपको लड़कियां चाहिए, धूमधाम से शादी करके मुझे लेकर गए और वहां दूसरी लड़की के चक्कर में पड़ गए.

दलजीत कौर का तलाक पर छलका दर्द
  • 8/11

दलजीत आगे बोलीं- आज की युवा पीढ़ी असल में ज्यादा समझदार है, क्योंकि जो हमारी पीढ़ी है, उनकी दुर्भाग्य से गलत तरीके से परवरिश हुई है. उन्हें हमेशा यह बोला गया कि 'अरे आप तो मर्द हो, आप तो शेर हो'. इस चीज को सुन-सुनकर उन्हें असल में यह गलतफहमी हो गई है कि वो मर्द हैं तो शेर हैं. 

दलजीत कौर का तलाक पर छलका दर्द
  • 9/11

दलजीत आगे बोलीं- मुझे इतना फालतू लगने लग गया है ये प्यार-मोहब्बत, लव, फैमिली. इंसानियत पहले लाओ टेबल पर, इज्जत करो और फिर बात करने आओ. 

Advertisement
दलजीत कौर का तलाक पर छलका दर्द
  • 10/11

दलजीत ने यह भी कहा कि एक समय पर वो डिप्रेशन में थीं. वो एक ही जगह 20-20 घंटे अंधेरे में बैठी रहती थीं. लेकिन फिर उन्होंने ट्रैवल करना शुरू किया. नेचर के करीब रहकर उन्हें अच्छा फील हुआ. 

दलजीत कौर का तलाक पर छलका दर्द
  • 11/11

हीलिंग पर दलजीत ने कहा- उनका दर्द अब पहले के मुकाबले कम हो गया है, लेकिन वो पूरी तरह से हील नहीं हो पाई हैं. दलजीत का मानना है कि जब चोट लगती है तो उसका निशान रह जाता है. उनका भी वही हाल है. 

 

(Photo: Instagram @kaurdalljiet)

Advertisement
Advertisement