scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

दुल्हन बनेगी इम्तियाज अली की 26 साल की बेटी, कौन है होने वाला दामाद? सालों पुराना है रिश्ता

who is ida ali boyfriend krish aggarwal
  • 1/11

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर इम्तियाज अली के घर जल्द ही शहनाइयां बजने वाली हैं. उनकी 26 साल की बेटी इदा अली ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल से सगाई कर ली है. अपनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए इदा ने ये गुड न्यूज शेयर की. 

who is ida ali boyfriend krish aggarwal
  • 2/11

कृष ने नॉर्वे की खूबसूरत वादियों और समुद्र किनारे घुटनों पर बैठकर इदा को प्रपोज किया. इदा ने इस खास पल का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, और लिखा- मैंने हां कह दिया. फोटोज देखते ही देखते वायरल हो गईं.

who is ida ali boyfriend krish aggarwal
  • 3/11

इदा के मंगेतर कृष अग्रवाल ग्लैमर वर्ल्ड से नहीं हैं. उनके बारे में इंटरनेट पर भी बहुत कम जानकारी मिलती है. कृष बेहद प्राइवेट लाइफ जीना पसंद करते हैं. उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्राइवेट है और इदा भी उन्हें सोशल मीडिया पोस्ट्स में टैग करने से अक्सर बचती हैं. यही वजह है कि सगाई के बाद हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है.

Advertisement
who is ida ali boyfriend krish aggarwal
  • 4/11

इदा और कृष की लव स्टोरी कोई नई नहीं है. दोनों कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे के साथ हैं. बताया जाता है कि दोनों ने साथ में पढ़ाई भी की. इदा के पुराने यूट्यूब व्लॉग्स में कृष कई बार नजर आ चुके हैं. हालांकि इदा ने कभी कैमरे पर उनके बारे में ज्यादा बात नहीं की.

who is ida ali boyfriend krish aggarwal
  • 5/11

ट्रैवलिंग दोनों का सबसे बड़ा शौक है. इदा और कृष साथ में लंदन, न्यूयॉर्क, ज्यूरिख, मोरक्को, तस्मानिया, कराबी समेत कई खूबसूरत जगहों की सैर कर चुके हैं. उनके पुराने व्लॉग्स इस बात के गवाह हैं कि दोनों ने सालों तक अपनी जिंदगी के खूबसूरत पल साथ बिताए हैं.

who is ida ali boyfriend krish aggarwal
  • 6/11

कृष सिर्फ इदा की जिंदगी का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि इम्तियाज अली की फैमिली के भी काफी करीब हैं. इदा की कई फैमिली तस्वीरों में कृष परिवार के साथ वक्त बिताते नजर आते हैं. इससे साफ है कि दोनों के रिश्ते को परिवार की मंजूरी काफी पहले ही मिल चुकी थी.

who is ida ali boyfriend krish aggarwal
  • 7/11

1999 में जन्मीं इदा अली, इम्तियाज अली और प्रीति अली की इकलौती बेटी हैं. स्टार किड होने के बावजूद उन्होंने एक्टिंग नहीं, बल्कि फिल्ममेकिंग को अपना करियर चुना. महज 17 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पहली शॉर्ट फिल्म 'Lift' डायरेक्ट की थी. इसके अलावा वह राइटर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं.

who is ida ali boyfriend krish aggarwal
  • 8/11

इदा ने अमेरिका की चैपमैन यूनिवर्सिटी के डॉज कॉलेज ऑफ फिल्म एंड मीडिया आर्ट्स से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाने पर फोकस किया और हमेशा अपने पिता के नाम से अलग खुद की पहचान बनाने की कोशिश की.

who is ida ali boyfriend krish aggarwal
  • 9/11

इदा की सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें सामने आते ही बॉलीवुड से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया. खुशी कपूर, वेदांग रैना, शरवरी, ओरी, आलिया कश्यप, अलीजेह अग्निहोत्री, अहसास चन्ना और मंजरी फडनीस समेत कई सितारों ने कपल को नई शुरुआत की शुभकामनाएं दीं.

Advertisement
who is ida ali boyfriend krish aggarwal
  • 10/11

फिलहाल इदा और कृष ने शादी की तारीख का ऐलान नहीं किया है. लेकिन नॉर्वे में हुआ यह ड्रीमी प्रपोजल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है. अब फैंस की नजर इस बात पर टिकी है कि इम्तियाज अली की 26 साल की बेटी कब दुल्हन बनेंगी और बॉलीवुड में इस शादी का जश्न कब देखने को मिलेगा.

who is ida ali boyfriend krish aggarwal
  • 11/11

Photos: Instagram @idaali11

Advertisement
Advertisement