scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

Bigg Boss 20: कैरी मिनाटी-एल्विश यादव संग कनेक्शन, PUBG खेलकर बना करोड़पति, कौन है गेमर स्काउट?

Bigg Boss 20
  • 1/8

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 का बीते दिन शानदार आगाज हुआ. उन्होंने इस नए सीजन के घरवालों को जनता के सामने पेश किया, जिनमें एक यूट्यूबर तन्मय सिंह उर्फ स्काउट ओपी भी शामिल थे. 

Photo: Screengrab

Bigg Boss 20
  • 2/8

स्काउट यूट्यूब इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं. वो एक गेमर हैं, और PUBG-BGMI जैसी शूटिंग गेम्स खेलकर अपना नाम बना चुके हैं. उनके 50 लाख से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स, और इंस्टाग्राम पर 44 लाख फॉलोअर्स हैं.

Photo: Instagram @scoutop

Bigg Boss 20
  • 3/8

स्काउट यानी तन्मय सिंह एक ई-स्पोर्ट्स गेमर, स्ट्रीमर और कंटेंट क्रिएटर हैं. गेमिंग की दुनिया में उन्हें भारत में PUBG Mobile के बढ़ते क्रेज के दौरान तेजी मिली. इसके बाद उन्होंने BGMI में भी खेलना जारी रखा.

Photo: Instagram @scoutop

Advertisement
Bigg Boss 20
  • 4/8

तन्मय ने 2018 में प्रोफेशनल ई-स्पोर्ट्स करियर की शुरुआत की थी. उनका आक्रामक गेम खेलने का अंदाज और शानदार शूटिंग स्किल्स लोगों को पसंद आईं, इसी वजह से उनका स्काउट नाम भी पड़ा. जैसे-जैसे भारत में मोबाइल गेमिंग का क्रेज बढ़ा, स्काउट का नाम भी तेजी से मशहूर होता गया. 

Photo: Instagram @scoutop

Bigg Boss 20
  • 5/8

स्काउट के प्रोफेशनल करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक टीम ऑरेंज रॉक के साथ उनका प्रदर्शन रहा. उनकी टीम ने साल 2020 में हुए PUBG Mobile World League East में सेकंड पोजीशन हासिल की थी. इसके बाद स्काउट और उनकी टीम को इंटरनेशनल लेवल पर भी पहचान मिली.

Photo: Instagram @scoutop

Bigg Boss 20
  • 6/8

गेमिंग की दुनिया में तन्मय को गेमर ऑफ द ईयर और फैन फेवरेट ई-स्पोर्ट्स प्लेयर ऑफ द ईयर जैसे अवॉर्ड भी मिल चुके हैं. हालांकि बिग बॉस के घर में उन्हें ऑनलाइन की दुनिया में नहीं, बल्कि असल जिंदगी में खेल खेलकर जीतना पड़ेगा.

Photo: Instagram @scoutop

Bigg Boss 20
  • 7/8

ये शो उनके लिए एक सबसे बड़ा मौका है. अभी तक जितने भी यूट्यूबर बिग बॉस पर आए हैं, सभी ने अपना तगड़ा गेम दिखाकर पहचान हासिल की है. ऐसे में स्काउट यानी तन्मय को भी अपना मजबूत गेम दिखाते हुए, शो में आगे बढ़ना पड़ेगा ताकि उनके फैंस को खुशी मिल सके.

Photo: Instagram @scoutop

Bigg Boss 20
  • 8/8

बात करें शो बिग बॉस 20 की, तो इसे कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर हर रोज देखा जा सकेगा. रात 9 बजे ओटीटी पर, तो 10.30 बजे से टीवी पर ऑडियंस इसे देख सकेगी. 

Photo: Instagram @jiohotstarreality

Advertisement
Advertisement