scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

सलमान खान के शो Bigg Boss 20 की तैयारी शुरू, गुल्लू-उर्फी की एंट्री पक्की? होगा धमाका

कब से शुरू होगा बिग बॉस 20
  • 1/14

दिल थाम लीजिए...क्योंकि इंडिया का सबसे बड़ा और कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस जल्द ही दस्तक देने वाला है. Bigg Boss 20 को लेकर जबरदस्त तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. 
 

(Photo: Social Media)

कब से शुरू होगा बिग बॉस 20
  • 2/14

सीजन 20 को ग्रैंड और धमाकेदार बनाने के लिए मेकर्स ने पूरी तरह से कमर कस ली है. हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान शो को होस्ट करते नजर आ सकते हैं. शो की शूटिंग 21 सितंबर से शुरू होगी. कंटेस्टेंट्स को शॉर्टलिस्ट करने का प्रोसेस भी मेकर्स ने शुरू कर दिया है. 

 


 

(Photo: Social Media)

कब से शुरू होगा बिग बॉस 20
  • 3/14

इस सीजन को धांसू बनाने के लिए मेकर्स इस बार यंग कंटेस्टेंट्स पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं, जो देश के यूथ से कनेक्ट कर सकें. टीवी, सोशल मीडिया, म्यूजिक, रियलिटी शो और कंट्रोवर्शियल पर्सनैलिटीज नए सीजन में तड़का लगाती हुई दिखाई दे सकती हैं. रिपोर्ट्स हैं कि कुछ पॉपुलर सेलेब्स को मेकर्स ने बिग बॉस 20 में शामिल होने के लिए अप्रोच किया है. आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से सितारे शामिल हैं. 


 

(Photo: Social Media)

Advertisement
कब से शुरू होगा बिग बॉस 20
  • 4/14

फैसल शेख
कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में सबसे पहला नाम भारत के पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर और एक्टर फैसल शेख का है. फैसल सोशल मीडिया पर 'मिस्टर फैसू' के नाम से मशहूर हैं. वो जियोहॉटस्टार का शो 'लवेंचर' होस्ट कर चुके हैं. 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में भी हिस्सा ले चुके हैं. कुछ समय पहले वो द 50 में दिखे थे. फैसल की तगड़ी फैन फॉलोंइग है. 

(Photo: Social Media)

कब से शुरू होगा बिग बॉस 20
  • 5/14

जन्नत जुबैर

रिपोर्ट्स हैं कि फेमस एक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर जन्नत जुबैर को भी मेकर्स ने शो के लिए अप्रोच किया है. जन्नत 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 12' और 'द ट्रेटर्स' जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं. सोशल मीडिया पर वो काफी पॉपुलर हैं. 


(Photo: Social Media)

कब से शुरू होगा बिग बॉस 20
  • 6/14

गुल्लू
'गुल्लू' के नाम से मशहूर कुशाल का नाम भी शो को लेकर चर्चा में है. गुल्लू 'रोडीज' और 'स्प्लिट्सविला' के विनर रह चुके हैं. वो एक दमदार खिलाड़ी हैं. 

(Photo: Social Media)

कब से शुरू होगा बिग बॉस 20
  • 7/14

अंजलि अरोड़ा
सोशल मीडिया सेंसेशन 'कच्चा बादाम गर्ल' यानी अंजलि अरोड़ा का नाम भी बिग बॉस 20 को लेकर सुर्खियों में है. वो इससे पहले रियलिटी शो 'लॉक अप' की सेकंड रनर-अप रही थीं. अंजली हिंदी और पंजाबी म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं. यूथ के बीच वो काफी पॉपुलर हैं. 

(Photo: Social Media)

कब से शुरू होगा बिग बॉस 20
  • 8/14

उर्फी जावेद
बिग बॉस ओटीटी में नजर आ चुकीं फैशन क्वीन उर्फी जावेद शो में फिर शामिल होने पर चर्चा की जा रही है. बिग बॉस ओटीटी के अलावा उर्फी 'द ट्रेटर्स इंडिया' का खिताब भी जीत चुकी हैं. हाल ही में वो 'स्प्लिट्सविला' में मिस्चीफ-मेकर के तौर पर नजर आईं. 


(Photo: Social Media)

कब से शुरू होगा बिग बॉस 20
  • 9/14

अरबाज पटेल
रियलिटी शोज के किंग अरबाज पटेल भी बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं. अरबाज इससे पहले एमटीवी 'स्प्लिट्सविला X5' , 'बिग बॉस मराठी सीजन 5', 'राइज एंड फॉल' और 'द 50' में नजर आ चुके हैं. अरबाज इस समय बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट निक्की तंबोली को डेट कर रहे हैं. वो काफी स्मार्ट प्लेयर हैं. 


(Photo: Social Media)

Advertisement
कब से शुरू होगा बिग बॉस 20
  • 10/14

रूरू ठाकुर
एमटीवी 'स्प्लिट्सविला सीजन 15 और 16' की कंटेस्टेंट रहीं रूरू ठाकुर भी सलमान के शो में अपना जलवा बिखेरती हुई नजर आ सकती हैं. स्प्लिट्सविला में योगेश रावत के साथ उनके रिश्ते ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. पेशे से वो एक डीजे हैं. 

(Photo: Social Media)

कब से शुरू होगा बिग बॉस 20
  • 11/14

भागीरथ भट्ट
बिग बॉस 20 में भारतीय सितार वादक भागीरथ की धुन भी सुनाई दे सकती है. उन्होंने बॉलीवुड, साउथ इंडियन सिनेमा, मराठी सिनेमा और गुजराती सिनेमा के कई प्रोजेक्ट्स में अपना योगदान दिया है. 


(Photo: Social Media)

कब से शुरू होगा बिग बॉस 20
  • 12/14

भव्या सिंह
एमटीवी 'स्प्लिट्सविला सीजन 12' से मशहूर हुईं भव्या सिंह का नाम भी चर्चा में है. कुछ समय पहले वो 'द 50' में दिखाई दी थीं. 


(Photo: Social Media)

कब से शुरू होगा बिग बॉस 20
  • 13/14

आवेज दरबार

इंफ्लुएंसर, डांसर आवेज दरबार बिग बॉस 19 में दिखे थे. लेकिन इस बार भी उनके शो में शामिल होने की रिपोर्ट्स हैं.  पिछले सीजन तो वो कुछ कमाल नहीं कर पाए थे. उन्होंने अपने बोरिंग गेम से फैंस को निराश किया था. 


(Photo: Social Media)

कब से शुरू होगा बिग बॉस 20
  • 14/14

सैंटी शर्मा
सैंटी शर्मा मध्य प्रदेश के रतलाम के रहने वाले एक रैपर, सिंगर और गीतकार हैं. हाल ही के महीनों में सैन्टी 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के बारे में बात करने के बाद काफी सुर्खियों में आए. 


(Photo: Social Media)

Advertisement
Advertisement