scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

'हेरा फेरी' में अक्षय कुमार संग काम लूटी वाहवाही, सालों बाद इतना बदल गई छोटी 'रिंकू'

एन एलेक्सिया अनरा
  • 1/8

हेरा फेरी बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्मों में से एक है. इस फिल्म का हर किरदार फैन्स के जहन में बसा हुआ है. अगर ऐसा है, तो क्या फिल्म में आपको देवी प्रसाद (कुलभूषण खरबंदा) की पोती रिंकू याद है? 

एन एलेक्सिया अनरा
  • 2/8

फिल्म में रिंकू का रोल  एन एलेक्सिया अनरा ने निभाया था. चलिए जानते हैं कि इतने सालों में देवी प्रसाद की पोती कितना बदल गई है. ये भी जानते हैं कि छोटी रिंकू बड़ी होकर क्या कर रही है. 

एन एलेक्सिया अनरा
  • 3/8

हेरा फेरी के अलावा अनरा ने कमल हासन की फिल्म चाची 420 में भी कैमियो किया था. वो मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म हत्यारा में भी नजर आई थीं. कुछ फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया छोड़ दी. 

Advertisement
एन एलेक्सिया अनरा
  • 4/8

अनरा के पेरेंट्स नहीं चाहते थे कि वो एक्टिंग करें. वो चेन्नई में पैदा हुईं और पली-बढ़ीं. उन्होंने फ्रांस जाकर बीबीए किया और वहीं से हायर एजुकेशन की डिग्री हासिल की. 
 

एन एलेक्सिया अनरा
  • 5/8

कुछ साल एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने के बाद उन्होंने नौकरी छोड़कर अपना बिजनेस शुरू किया. वो एक स्थिरता सलाहकार (Sustainability Consultant) के रूप में काम करती हैं.

एन एलेक्सिया अनरा
  • 6/8

एक्ट्रेस ने टेक मी बैक चेन्नई और वेस्टेड 360 सॉल्यूशंस जैसी पर्यावरण पहल शुरू की हैं. अनरा पार्यवरण को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाती हैं. 

एन एलेक्सिया अनरा
  • 7/8

हेरा फेरी के लिए शूटिंग के समय उन्होंने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में कहा था कि मैं फिल्म में केवल 15 मिनट के लिए थी, लेकिन मैंने मुंबई में लंबा समय बिताया. शूटिंग में बहुत मजा आता था. अक्षय कुमार मुझ पर और मेरी मां पर बहुत जोक मारते थे.
 

एन एलेक्सिया अनरा
  • 8/8

अनरा सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. वो इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर करती हैं. अनरा जितनी खूबसूरत कल थीं, उतनी ही खूबसूरत आज भी हैं.

All Photos: Instagram @annanra

Advertisement
Advertisement