परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की गिनती मोस्ट एडोरेबल कपल्स में की जाती हैं. एक फिल्मी दुनिया और दूसरा पॉलिटिक्स से है, दोनों की जोड़ी खूब जचती है.
Photo: Instagram @parineetichopra
शादी के बाद परिणीति राघव चड्ढा के दिल्ली में न्यू राजेंद्र नगर में स्थित आलीशान घर में शिफ्ट हुईं. उनका ये घर ट्रेडिशन और पर्सनल मेमोरीज का मिक्स है.
Photo: Instagram @parineetichopra
यहां बेटे नीर के जन्म के बाद कपल ने प्यारी सी नर्सरी बनाई है. उनके घर में इंडियन कल्चर की झलक दिखती है. ट्रैडिशनल पेंटिंग्स, हैंडक्राफ्ट आइटम और कल्चरल डेकोर उनके घर को कॉम्पिलिमेंट करते हैं.
Photo: Screengrab
राघव के घर में दिखने वाला सारा एंटीक आइटम उनके पिता ने सालों से कलेक्ट किया हुआ है. वो इंडियन हैरिटेज और एंटीक आइटम्स के शौकीन हैं.
Photo: Screengrab
घर में रखा एलिफेंट, लॉयन स्टैच्यू, ग्रीन कलर का टेबल-चेयर सेट राघव के पिता की कलेक्शन है. एक बड़ा सा डाइनिंग टेबल लगा है, जो विंटेज वाइब देता है.
Photo: Screengrab
राघव ने गैराज को रनोवेट कर एक कोजी सा ऑफिस बनाया हुआ है. जहां ढेर सारी CA की स्टडी के लिए खरीदी गई बुक्स रखी हैं. एक हैंडमेड गांधी की मूर्ति रखी है जिसे उनके एक फैन ने गिफ्ट किया था.
Photo: Screengrab
उनका पूरा घर इंडोर और आउटडोर प्लांट्स से भरा हुआ है. बंगले में ज्यादातर व्हाइट थीम देखने को मिलती है. जो इस घर को पीसफुल वाइब देता है.
Photo: Instagram @parineetichopra
परिणीति-राघव के घर में एंट्री गेट के बाहर विंटेज झूला और रॉकिंग चेयर रखे हैं. राघव ने कर्ली टेल्स संग बातचीत में बताया था कि इस झूले पर परिणीति सबसे ज्यादा बैठती हैं.
Photo: Screengrab
राघव का घर एस्थेटिक फर्नीचर और प्लांट्स से सजा हुआ दिखा. जो इसे यूनीक और वॉर्म प्लेस बनाते हैं. लैविश और स्पेशियस घर में एक बड़ा सा सुंदर हरा-भरा गार्डन है. जहां अक्सर चाय की चुस्की ली जाती है.
Photo: Screengrab
परिणीति ने बताया कि वो बेटे नीर की नर्सरी को क्लासिक और विंटेज लुक देना चाहती थीं. ट्रांसपेरेंट पर्दे लगाए हैं ताकि नेचर दिखे. सूदिंग कलर्स को प्रेफर किया गया है. विंटेज कार पेंटिग्स लगी हैं.
Photo: Instagram @parineetichopra