scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

23 साल की डेटिंग के बाद वृंदावन में की इंटीमेट वेडिंग, रह गया एक्टर को एक मलाल!

Ashlesha sawant sandeep baswana love wedding story
  • 1/10

टीवी कपल अश्लेषा सावंत और संदीप बसवाना ने 2025 में 23 साल तक डेट करने और लिव-इन रहने के बाद शादी रचाई. वंदावन में हुई इस खास शादी के गवाह भगवान के साथ सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त बने. कपल का कहना है कि ये भगवान की ही मर्जी से हुआ था. 

Ashlesha sawant sandeep baswana love wedding story
  • 2/10

संदीप ने कहा कि एक दिन हम बैठे थे और ऐसे ही पूछा कि शादी करेगी मुझसे, इसने बहुत क्यूट तरीके से कहा- हां. अश्लेषा ने बताया कि सच में ऐसा ही हुआ था. इनके मुंह से जैसे भगवान ने ही कहा था. 

Ashlesha sawant sandeep baswana love wedding story
  • 3/10

वृंदावन में शादी करने की प्लानिंग पर अश्लेषा ने कहा कि कभी ऐसा नहीं सोचा था. लेकिन मैं जो चाहती थी मेरे शिव और कृष्णा हों, वो ही थे. उन्होंने हमें आशीर्वाद दिया. हमारे फैमिली पंडित ने भी कहा कि ये गॉड्स प्लान है. 

Advertisement
Ashlesha sawant sandeep baswana love wedding story
  • 4/10

हॉटरफ्लाई से बातचीत में अपनी लव और मैरिज स्टोरी रिवील करते हुए अश्लेषा और संदीप ने आगे बताया कि उनकी मुलाकात पहली बार जब हुई तो जहां एक्ट्रेस पति की क्यूटनेस पर फिदा हो गई थीं, वहीं एक्टर को पत्नी बहुत अजीब लगी थीं. 

Ashlesha sawant sandeep baswana love wedding story
  • 5/10

हालांकि इसके बाद सेट पर साथ काम करते हुए दोस्ती हो गई और लेट नाइट हाउस पार्टीज करने लगे. इन्हीं पार्टीज के दौरान कब उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और वो साथ रहने लगे इसका अंदाजा ही नहीं लगा. 

Ashlesha sawant sandeep baswana love wedding story
  • 6/10

अश्लेषा ने कहा कि रात में पार्टी करते हुए कई बार मैं संदीप के घर रुक जाया करती थी, ऐसा करते करते कब कपड़ों के बैग्स एक से दो और सारे सामान में बदल गए पता नहीं चला. वहीं संदीप ने कहा कि मैंने भी एक दिन पूछा कि तुम्हारा अपना फ्लैट है कि बेच दिया.
 

Ashlesha sawant sandeep baswana love wedding story
  • 7/10

इसके बाद दोनों साथ रहने लगे और एक दूसरे के और करीब आ गए. फिर एक दिन संदीप ने अपनी मां से अश्लेषा को मिलवाया. एक्ट्रेस इतनी नर्वस थीं कि संदीप की मां पर बहुत बुरा असर पड़ा. 

Ashlesha sawant sandeep baswana love wedding story
  • 8/10

संदीप ने कहा कि ये बहुत बुरे मेकअप और कपड़ों में थी, बात भी ऐसे कर रही थी नशे में हो. मेरी मां भी नोटिस कर रही थीं, लेकिन बाद में उन्होंने अप्रूव कर दिया. 

Ashlesha sawant sandeep baswana love wedding story
  • 9/10

संदीप ने साथ ही बताया कि उन्हें एक बात का मलाल रहेगा कि वो अश्लेषा के पिता संग ज्यादा वक्त नहीं बिता पाए. वो एक फाइटर पायलट थे, जब तक वो उनसे पहली बार मिले वो व्हीलचेयर पर आ चुके थे. वो अक्सर कहते थे कि तुम मुझे पहले मिले होते तो बहुत कुछ दिखाता तुम्हें.
 

Advertisement
Ashlesha sawant sandeep baswana wedding story
  • 10/10

 एक दूसरे को दूल्हा दुल्हन बने देख अश्लेषा और संदीप अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पा रहे थे. कपल को साथ रहते हुए 22-23 साल हो चुके हैं. और उनका प्यार बस परवान ही चढ़ रहा है.

Advertisement
Advertisement