scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

बिजनेसवुमन से 'जंगल क्वीन' बनी मशहूर एक्ट्रेस, लकड़ियां इकट्ठा कर खुद जलाया चूल्हा, पकाया खाना

अर्चना गौतम
  • 1/9

बिग बॉस से चर्चा में आईं एक्ट्रेस अर्चना गौतम ने हाल ही में अपना कैफे ओपन किया था. वो बिजनेसवुमन बन गई थीं. लेकिन अब वो जंगलों की सैर कर रही हैं और वहीं पर खाना भी पका रही हैं. 

अर्चना गौतम
  • 2/9

अर्चना ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है. जहां वो नए-नए तरीके आजमाती रहती हैं. इस बार वो रत्नागिरी में गणपतिपुले की रोड ट्रिप पर निकलीं और वहां के जंगल में झरने के किनारे खाना पकाया.

अर्चना गौतम
  • 3/9

अर्चना ने खुद सारी तैयारी की और बिना किसी की मदद लिए सत्तू की रोटी के साथ बैंगन का भर्ता बनाया. वो जंगल में आग जलाने के लिए खुद सूखी लकड़ियां ढूंढती नजर आईं.

Advertisement
अर्चना गौतम
  • 4/9

एक्ट्रेस ने आग जलाई और पत्थरों पर बर्तन रखकर खाना पकाया और पूरी रेसीपी दिखाई. वो पीतल के बर्तन में आटा मलती और रोटी बनाती दिखीं.

अर्चना गौतम
  • 5/9

इसके बाद अर्चना ने अपनी फेवरेट और फेमस अदरक की चाय भी बनाई. झरने किनारे बैठीं एक्ट्रेस ने अपनी टीम के साथ खूब चुस्की ली.

अर्चना गौतम
  • 6/9

अर्चना ने साथ ही बताया कि पहले उन्हें ऐसा करने से डर लग रहा था. वो सोच में थीं कि कैसे जंगल में जाकर खाना बनाएंगी, कैसे सब होगा. 

अर्चना गौतम
  • 7/9

वो अक्सर रील्स में लोगों को ऐसा करते देखती थीं. लेकिन शहर की भीड़-भाड़ से दूर अब जब वो खुद से सारी चीजें कर रही हैं तो उन्हें बहुत अच्छा महसूस हो रहा है. 

अर्चना गौतम
  • 8/9

अर्चना बताती हैं कि ये बहुत अलग फीलिंग है. आग जल रही है, हल्की ठंड हो रही, बहुत मजा आया. जंगल में वक्त बिताते हुए शाम घिर आई लेकिन एक्ट्रेस डरी नहीं, उन्होंने सारे बर्तन साफ किए और अपनी टीम के साथ वहां से निकलीं.

अर्चना गौतम
  • 9/9

अर्चना का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. कमेंट सेक्शन में लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग पाकिस्तान तक पहुंच चुकी है, कमेंट कर लोग कह रहे हैं- वो बहुत प्यारी हैं.

Advertisement
Advertisement
Advertisement