scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

CID से स्टार बने सितारे अब कहां हैं? एक ने छोड़ी दुनिया, कारोबारी बनी ये हसीना

cid ke sitare kahan hai
  • 1/8

क्राइम थ्रिलर CID भारत के सबसे लंबे चलने वाले और पसंदीदा शोज में से एक है. सीआईडी ने कई एक्टर्स को रातोरात स्टार बनाया है.

cid ke sitare kahan hai
  • 2/8

ये शो भले ही बंद हो गया है, लेकिन इसके कलाकार आज भी फैंस के दिलों में बसते हैं. आइए जानते हैं सीआईडी के सितारे अब कहां हैं और क्या कर रहे हैं.

cid ke sitare kahan hai
  • 3/8

CID में ACP प्रद्युम्न का रोल निभाकर शिवाजी साटम को घर-घर में पहचान मिली. आज भी लोग उन्हें ACP प्रद्युम्न के नाम से जानते हैं. शो खत्म होने के बाद भी वो फिल्मों, सीरीज और विज्ञापनों में काम कर रहे हैं.
 

Advertisement
cid ke sitare kahan hai
  • 4/8

CID का दूसरा सबसे पॉपुलर कैरेक्टर है इंस्पेक्टर दया का. दयानंद चंद्रशेखर शेट्टी ने इस रोल में जान फूंक दी. इंस्पेक्टर दया के रोल में उन्हें काफी प्यार मिला. सीआईडी के बाद वो कई शोज में दिखे. फिल्म 'सिंघम अगेन' में भी उन्होंने खास रोल निभाया. सीरीज Single Papa में भी दिखे.
 

cid ke sitare kahan hai
  • 5/8

एक्टर आदित्य श्रीवास्तव ने CID में इंस्पेक्टर अभिजीत का रोल प्ले किया था. इस किरदार में उन्हें काफी पसंद किया गया. अब वो फिल्मों में एक्टिव हैं. अभिजीत फिर 'हसीन दिलरुबा' , 'IC 814- कंधार हाईजैक',  'सुपर 30' में दिख चुके हैं.

cid ke sitare kahan hai
  • 6/8

CID में डॉ. सालुंखे का किरदार नरेंद्र गुप्ता ने निभाया था. उन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीता था. शो खत्म होने के बाद उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया.
 

cid ke sitare kahan hai
  • 7/8

CID में डॉक्टर तारिका के किरदार में नजर आईं श्रद्धा मुसाले अब स्क्रीन से दूर हैं. वो एक्टिंग छोड़ एंटरप्रेन्योर बन गई हैं. वो 'फ्यूचर तैयारी' नाम के एक एड-टेक स्टार्टअप की फाउंडर हैं.

cid ke sitare kahan hai
  • 8/8

CID में इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स (फ्रेडी) का यादगार किरदार निभाने के लिए मशहूर एक्टर दिनेश फडनीस अब इस दुनिया में नहीं रहे. उनका साल 2023 में मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण निधन हो गया था.

 

(All Photos: Social Media)

Advertisement
Advertisement