शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'हैपी न्यू ईयर' का दूसरा गाना 'मनवा लागे' मंगलवार आधी रात के बाद
यूट्यूब पर रिलीज हो गया. यह एक रोमांटिक मेलडी सॉन्ग है जिसे मौजूदा समय के दो दिग्गज गायकों श्रेया घोषाल और
अरिजित सिंह ने गाया है और बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं.

गाने के रिलीज होने के कुछ ही देर में ट्विटर पर भी #ManwaLaage ट्रेंड करने लगा. यही वह गाना है जिसके 'साल का रोमांटिक एंथम' बन जाने का दम ठोंका जा रहा है.

Well well...it's trending 😍 as expected 😊 deserves all the affection & admiration 💘 yes it does 😇
— sηεнα ♥ яυкн ♥ кнαη (@MyNameIsSneha)
गाने में श्रेया घोषाल की आवाज बेहद कर्णप्रिय लग रही है. वीडियो भी शानदार है. इसमें शाहरुख और दीपिका रोमांस करते नजर आ रहे हैं. दीपिका पारंपरिक भारतीय लुक में जंच रही हैं, वहीं शाहरुख अपने 'परफेक्ट' 8-पैक ऐब्स दिखाते नजर आ रहे हैं.
is pure love,beautiful.
Lyrics,music,the chemistry between Shah n Deepika everything is just perfect 😍
Pure Awesomeness ❤ ❤
— ❤ Indiawaali Avni ❤ (@avnisharma1112)

RT IF THIS IS THE SONG OF THE YEAR FOR YOU .
From
— SRK's WARRIOR (@SRKswarrior)
गाने में दीपिका और शाहरुख के किरदारों के बीच पहली बार के आकर्षण और इश्क की शुरुआत के समय को बखूबी
दिखाया गया है. दीपिका क्लासिकल डांस करती भी दिख रही हैं. इससे पहले फिल्म का पहला गाना 'इंडिया वाले' रिलीज हो चुका है.
आप भी देखिए 'मनवा लागे'