scorecardresearch
 

रैप स्टार हनी सिंह का नया गाना 'बर्थडे बैश' रिलीज

हाल ही में रिलीज हुए फिल्म ‘दिल्लीवाली जालिम गर्लफ्रेंड’ के ट्रेलर के बाद अब इस फिल्म का पहला गाना 'बर्थडे बैश' भी रिलीज हो चुका है.

Advertisement
X
Honey Singh
Honey Singh

हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर के बाद अब इस फिल्म का पहला गाना 'बर्थडे बैश' भी रिलीज हो चुका है. इस गाने को गाया है रैप स्टार यो यो हनी सिंह और पंजाबी सिंगर अलफाज ने. इस गाने को संगीत भी ने दिया है और इस गाने के बोल लिखे हैं अलफाज ने. गाने का वीडियो यो यो हनी सिंह, अलफाज और फिल्म में लीड रोल प्ले कर पर फिल्माया गया है. अक्टूबर 2014 के बाद वापसी करने वाले यो यो हनी सिंह ने इस हिप हॉप गाने के में  रैप भी गाया है.

फिल्म ‘दिल्लीवाली जालिम गर्लफ्रेंड’ को डायरेक्ट किया है जपिंदर कौर ने. फिल्म में कहानी है एक यंग लड़के की, जो अपनी गर्लफ्रेंड को अट्रैक्ट करने के लिए कई जतन करता नजर आता है.

देखें यो यो हनी सिंह का गाना बर्थडे बैश:

Advertisement
Advertisement