बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार अनवर सागर का निधन हो गया है. उनकी उम्र 70 साल थी. बुधवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली है. अभी तक उनके निधन का कारण नहीं पता चला है. अक्षय कुमार और आयशा जुल्का की फिल्म खिलाड़ी का सॉन्ग 'वादा रहा सनम' उनके सबसे लोकप्रिय सॉन्ग्स में शुमार किया जाता है.
अनवर ने 80 और 90 के दशक की कई चर्चित बॉलीवुड फिल्मों के लिए लिरिक्स लिखे थे. डेविड धवन की याराना, स्टारर सपने साजन के, अक्षय कुमार की खिलाड़ी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, स्टारर फिल्म विजयपथ जैसी कई फिल्मों के गीत उन्होंने ही लिखे थे. इंडियन परफॉर्मिंग राइट्स सोसाइटी ने भी उनके निधन पर एक ट्वीट किया है.
Veteran lyricist and IPRS member Anwar Sagar has passed away. Known for writing songs like 'Vaadaa Raha Sanam', he also penned lyrics for iconic movies like & . Our thoughts & prayers are with his family in this difficult time. May his soul .
— Indian Performing Right Society Limited (@IPRSmusic)
इस ट्वीट में लिखा था वरिष्ठ गीतकार और आईपीआरएस मेंबर अनवर सागर का निधन हो गया है. वे 'वादा रहा सनम' जैसे सॉन्ग्स लिख चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने विजयपथ और याराना जैसी फिल्मों के गाने के लिरिक्स भी लिखे थे. इस मुश्किल घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.
पिछले कुछ समय में बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने कहा इस दुनिया को अलविदा
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने इस दुनिया को अलविदा कहा है. अप्रैल के महीने में और जैसे लेजेंडरी कलाकारों का निधन हुआ था. वही हाल ही में सिंगर और म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन हुआ था. इसके अलावा पिछले महीने वरिष्ठ गीतकार योगेश गौर भी इस दुनिया को अलविदा कह गए थे.