scorecardresearch
 

FilmWrap: हिट है सारा अली खान का एयरपोर्ट लुक, लंदन में तैमूर की मस्ती

हिट है सारा अली खान का एयरपोर्ट लुक, लंदन में करीना-सैफ के साथ तैमूर की मस्ती, US में भारत की हीरोइन्स से करवाते थे देह व्यापार, पति आनंद को बॉयफ्रेंड कहती हैं सोनम, सलमान के बैनर की लवरात्रि का टीजर रिलीज- जानें 14 जून की मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें...

Advertisement
X
सारा अली खान
सारा अली खान

हिट है सारा अली खान का एयरपोर्ट लुक, लंदन में करीना-सैफ के साथ तैमूर की मस्ती, US में भारत की हीरोइन्स से करवाते थे देह व्यापार, पति आनंद को बॉयफ्रेंड कहती हैं सोनम, सलमान के बैनर की लवरात्रि का टीजर रिलीज- जानें 14 जून की मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें...

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान हैदराबाद से फिल्म सिंबा की शूटिंग कर वापस मुंबई लौट आई हैं. उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान सारा ट्रैडिशनल अंदाज में नजर आईं. उन्होंने लाइट स्काई ब्लू कलर का सूट पहना था.

करीना कपूर और सैफ अली खान इन दिनों लंदन में हॉलिडे मना रहे हैं. सोशल मीड‍िया पर इन दोनों की कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं जिनमें वे करीना-सैफ के साथ तैमूर मस्ती करते नजर आ रहे हैं. हाल ही में करीना ने कहा, मेरे ल‍िए सबसे पहले परिवार की जिम्मेदार‍ियां हैं, इसके बाद ही मैं फिल्मों के बारे में सोच सकती हूं. अब मैं साल में एक ही फिल्म करूंगी.

Advertisement

भारतीय मूल के एक दम्पति को अमेरिका में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. ये दम्पति टॉलीवुड एक्ट्रेसेस को अमेरिका में शो और काम दिलाने का बहाना बनाकर बुलाते थे और फिर उन्हें वेश्यावृत्त‍ि में धकेल देते थे. शिकागो ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, शिकागो के जिला अदालत में 42 पेज की एक शिकायत दर्ज की गई थी. इसके बाद जांच एजेंसियों ने छानबीन की और दंपत्त‍ि को गिरफ्तार किया.

सोनम कपूर इन दिनों अपने पत‍ि आनंद अहूजा के साथ लंदन में हॉलीडे मना रही हैं. शादी के बाद पहली बार सोनम ने काम से छुट्टी ली है. शादी के बाद सोनम की लाइफ में भी कई चीजें बदल गईं है. इस बारे में सोनम कपूर ने हाल ही में डेक्कन क्रोनिकल को द‍िए इंटरव्यू में बताया.

में

सलमान खान के प्रोडक्शन की फिल्म लवरात्रि का टीजर लॉन्च हो चुका है. इस फिल्म से सलमान अपने बहनाई आयुष शर्मा को लॉन्च कर रहे हैं. ये फिल्म अपने रिलीज से पहले ही नाम के कारण विवादों में आ गई है.

Advertisement
Advertisement