scorecardresearch
 

RRR में इस अमेरिकन एक्ट्रेस को लेने की चर्चा, जूनियर NTR संग करेंगी रोमांस

एसएस राजामौली यूएस में एमा रॉबर्ट्स और उनकी टीम से बातचीत के लिए मौजूद हैं. कहा जा रहा है कि वे एमा रॉबर्ट्स का लुक टेस्ट भी लेंगे, ताकि उन्हें आरआरआर के लिए फाइनल किया जा सके.

Advertisement
X
RRR का पोस्टर
RRR का पोस्टर

डायरेक्टर एसएस राजामौली का अगला प्रोजेक्ट RRR है. पीरियड ड्रामा फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन अहम रोल में हैं. पहले राजामौली ने जूनियर एनटीआर के अपोजिट फिल्म में ब्रिटिश एक्ट्रेस Daisy Edgar का कास्ट किया था. लेकिन निजी कारणों का हवाला देकर एक्ट्रेस ने मूवी छोड़ दी थी. अब मेकर्स अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस एमा रॉबर्ट्स को लेने की प्लानिंग में हैं.

खबरों के मुताबिक, राजामौली यूएस में एमा रॉबर्ट्स और उनकी टीम से बातचीत के लिए मौजूद हैं. कहा जा रहा है कि वे एमा रॉबर्ट्स का लुक टेस्ट भी लेंगे, ताकि उन्हें आरआरआर के लिए फाइनल किया जा सके.

हालांकि अभी एमा की कास्टिंग पर ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं हुई है. अगर एमा को कास्ट किया जाता है तो RRR में वे जूनियर एनटीआर संग रोमांस करती नजर आएंगी.

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@emmaroberts) on

फिल्म की थोड़ी बहुत शूटिंग हैदराबाद और अहमदाबाद में हो चुकी है. अगला शेड्यूल पुणे में शूट होगा, जहां आलिया भट्ट टीम को ज्वॉइन करेंगी. पिछले दिनों रिपोर्ट थी कि राजामौली, रामचरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माए जाने वाले ऐतिहासिक फाइट सीक्वेंस पर 45 करोड़ का भारी भरकम बजट खर्च करेंगे.

RRR को 30 जुलाई 2020 को रिलीज करने की तैयारी हैं. ये फिल्म दो स्वतंत्रता सेनानियों (अल्लूरी सीताराम राजू-कोमाराम भीम) पर बेस्ड फिक्शनल स्टोरी है. मूवी का प्लॉट 1920 के एरा पर बेस्ड होगा. फिल्म का बजट 350-400 करोड़ बताया जा रहा है. बाहुबली 2 की रिलीज के बाद ये राजामौली का नया प्रोजेक्ट है. उनके फैंस को मूवी का रिलीज का इंतजार है.

View this post on Instagram

A post shared by (@emmaroberts) on

फिल्म की थोड़ी बहुत शूटिंग हैदराबाद और अहमदाबाद में हो चुकी है. अगल शेड्यूल पुणे में शूट होगा, जहां आलिया भट्ट टीम को ज्वॉइन करेंगी. पिछले दिनों रिपोर्ट थी कि राजामौली रामचरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माए जाने वाले ऐतिहासिक फाइट सीक्वेंस पर 45 करोड़ का भारी भरकम बजट खर्च करेंगे.

RRR, 30 जुलाई 2020 को रिलीज होगी. ये फिल्म दो स्वतंत्रता सेनानियों (अल्लूरी सीतारामा राजू-कोमाराम भीम) पर बेस्ड फिक्शनल स्टोरी है. मूवी का प्लॉट 1920 के एरा पर बेस्ड होगा. फिल्म का बजट 350-400 करोड़ बताया जा रहा है. बाहुबली 2 की रिलीज के बाद ये राजामौली का नया प्रोजेक्ट है. उनके फैंस को मूवी का रिलीज का इंतजार है.

Advertisement

Advertisement
Advertisement