द कपिल शर्मा शो के इस शनिवार के एपिसोड में 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप की टीम पहुंची. कपिल देव, मोहिंदर अमरनाथ, अंदीप पाटिल, दिलीप वेंगास्कर, कृष्णमाचारी श्रीकांत, रॉजर बिन्नी, कीर्ति आजाद, मदन लाल, सय्यद कृमाणि, बलविंदर संधू और यशपाल शर्मा ने शो पर जमकर मस्ती मजाक किया. सभी खिलाड़ी कभी एक दूसरे की टांग खींचते तो कभी एक दूसरे के सीक्रेट्स बताते दिखे.
क्रिकेटर सुनील गावस्कर शो पर नहीं पहुंच सके तो वह स्काइप कॉल के माध्यम से मंच पर मौजूद सभी खिलाड़ियों और कपिल शर्मा से मिले. वह गोवा से सभी को वीडियो कॉल कर रहे थे. बातचीत के दौरान सुनील की लाइफ का भी एक सीक्रेट सबके सामने आया. उन्होंने बताया कि शुरू में कुछ लोग उन्हें सुनील 'गोवास्कर' बुलाया करते थे. ऐसा उनके गोवा को लेकर लगाव के चलते था.
शो पर मस्ती मजाक का यह सिलसिला खूब चला और ट्विस्ट तब आया जब अचानक हरभजन सिंह ने जज की कुर्सी संभाली. हरभजन सिंह ने बताया कि वह किस तरह सभी से एक साथ मिलकर खुश हैं और किस तरह 83 वर्ल्ड कप के इन खिलाड़ियों ने उन्हें जीवन में प्रेरित किया है.Don’t miss the historical episode of this weekend. Winning team of together in 🤗🤗🤗🤗🤗 @sonytvofficial
— KAPIL (@KapilSharmaK9)
बता दें कि इन दिनों एक्टर रणवीर सिंह 83 नाम की एक फिल्म पर काम कर रहे हैं. फिल्म 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की जीत की कहानी बयां करेगी. फिल्म में रणवीर कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे. इन दिनों वह फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. रणवीर कपिल जैसी बॉलिंग स्टाइल और क्रिकेट की बारीकियों को समझने के लिए सीनियर क्रिकेटर्स से ट्रेनिंग ले रहे हैं.Each player of the glorious 83 World Team has an interesting nickname! Watch the team relive memories, tell us a few secrets and have a lot of fun on , tonight at 9:30 PM.
— Sony TV (@SonyTV)
Tonight, its the big league on
on at 9:30 PM! Catch the 1983 Cricket World Cup Winning Team
— Banijay Asia (@Banijayasia)