सूरत के सरथाना में एक कोचिंग सेंटर लगी आग में 20 बच्चों की जान चली गई, जबकि कई घायल हैं. कोचिंग सेंटर तक्षशिला आर्केड बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर स्थित है. इस भयानक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कई बच्चे जान बचाने के लिए छत से बाहर कूदते नजर आ रहे हैं. इस घटना से बॉलीवुड में भी शोक की लहर है. अमिताभ से लेकर उर्मिला तक कई सितारों ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया है.
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा- सूरत में भयानक त्रासदी... एक विनाशकारी आग और उसमें जकड़े गए 14-17 साल के बच्चे. बच्चे भयंकर आग से बचने के लिए नीचे कूद पड़े और उनकी जान चली गई. इतना दुखी हूं कि बता नहीं सकता. दुआएं.
T 3174 - Terrible tragedy in Surat .. a devastating fire and 14-17 year old children caught in it jump off the building and perish ..
Grief beyond expression .. prayers 🙏🙏🙏
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan)Advertisement
वहीं एक्ट्रेस और कांग्रेस नेता उर्मिला मातोंडकर ने लिखा- आज सूरत में आग्निकांड के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ. मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ है. घायलों जल्दी से ठीक हो जाएं.
Deeply saddened to hear about the Fire Tragedy in today. My condolences go out to the grieving families and pray for the speedy recovery of the injured.
— Urmila Matondkar (@OfficialUrmila)
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने भी शोक जताया है. उन्होंने लिखा- पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना... उनकी आत्मा को शांति मिले. यह कितना दिल दहला देने वाला है? हमें वास्तव में अपनी सुरक्षा और सुरक्षा नियमों और शर्तों के बारे में सजग रहने की आवश्यकता है. सख्त कानून और बेहतर क्रियान्वयन हो. #SuratfireTragedy "
सिंगर और बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो ने लिखा- सूरत अग्निकांड के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ. ये हादसा बहुत डिस्टर्बिंग है. पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना. जख्मी बच्चें जल्द से जल्द ठीक हों.My condolences to the families of the victims..may their souls rest in peace.This is so heartbreaking 🙏🏻 We really need to be more diligent about our security and safety rules and conditions.Stricter laws and better implementation
— bhumi pednekar (@bhumipednekar)
Deeply disturbed to hear about the disastrous fire that broke out at . My condolences to the families of the bereaved, we mourn along with them. May the injured get well soon.
— Babul Supriyo (@SuPriyoBabul)
Heartbreaking.... prayers for the children who are injured critically... those who flouted safety requirements must be charged with murder .
18 Students Dead In Surat Coaching Centre Fire, Many Jumped Off Building via
— Onir (@IamOnir)