बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सनी ने बताया कि कैसे उनकी टीम और वो इस हादसे में अपनी जान बचाने में सफल रहे.
बता दें कि ये जानकारी सनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके दी. इस वीडियो में सनी ने बताया कि खराब मौसम की वजह से प्लेन क्रैश होने वाला था लेकिन किसी तरह वह और उनकी टीम सुरक्षित बच गए.
सनी लियोनी ने इस वीडियो को एक कार में शूट किया है. कार में उनके पति डेनियल वेबर और टीम के अन्य लोग बैठे नजर आ रहे हैं.
Thank the lord we are all alive! Our private plane almost crashed through bad weather. Counting our stars and driving home! Thank you God!
— Sunny Leone (@SunnyLeone)
सनी ने एक और ट्वीट करते हुए प्लेन के पायलेट्स को भी शुक्रिया का है.
Our pilots were so amazing. Our lives were in their hands and they saved us!
— Sunny Leone (@SunnyLeone)