scorecardresearch
 

गजब का डांस करती हैं शाहरुख खान की बेटी सुहाना, ये वीडियो है सबूत

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही एक ट्रेंडसेटर बन चुकी हैं. सुहाना खान की अभी से ही बड़ी फैन फॉलोइंग हैं. सुहाना के फोटो और वीडियो अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं.

Advertisement
X
सुहाना खान
सुहाना खान

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही एक ट्रेंडसेटर बन चुकी हैं. सुहाना खान की अभी से ही बड़ी फैन फॉलोइंग हैं. सुहाना के फोटो और वीडियो अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. अब सुहाना की एक नई डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है.

वीडियो में सुहाना शानदार डांस मूव्स करती दिख रही हैं. वीडियो में सुहाना सिल्वर कलर की वन शॉल्डर ऑफ शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं. हमेशा की तरह इस बार भी सुहाना का काफी स्टनिंग और ग्लैमरस लुक दिख रहा है. जाहिर सी बात है सुहाना की सोशल मीडिया में फॉलोइंग को उनके डेब्यू से जोड़ा जाता है.

पिछले दिनों शाहरुख खान ने एक दूसरे इंटरव्यू में बताया भी था कि उनकी बेटी सुहाना एक्ट्रेस बनना चाहती हैं, जबकि बेटे आर्यन डायरेक्टर बनना चाहते है.लेकिन शाहरुख ने यह भी साफ़ किया था अभी उन्हें इसके लिए उन्हें  काफी तैयार होना होगा. 

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@viralbhayani) on

बॉलीवुड में सुहाना के डेब्यू को लेकर शाहरुख ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि सुहाना और उनके भाई आर्यन फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे. पढ़ाई पूरी होने के बाद ही सुहाना और आर्यन बॉलीवुड में डेब्यू कर सकेंगे.

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब सुहाना खान का कोई वीडियो वायरल हुआ है. सुहाना अक्सर ही अपने फोटो और वीडियो के चलते लाइमलाइट में रहती हैं. इससे पहले सोशल मीडिया पर सुहाना का बुमरांग वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था. वो वीडियो एक शॉर्ट फिल्म का था, जिसमें सुहाना ने एक्टिंग करती नजर आ रही थीं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement