scorecardresearch
 

थि‍एटर्स में Veere फैन्स का ये पागलपन देखा? वायरल हुआ VIDEO

वीरे दी वेडिंग की फैन्स का वायरल हो रहा डांस वीडियो, सोनम ने किया शेयर.

Advertisement
X
वीरें दी वेडिंग की स्टार कास्ट और फैन्स
वीरें दी वेडिंग की स्टार कास्ट और फैन्स

वीरे दी वेडिंग फिल्म की बॉक्स पर शानदार कमाई जारी है फिल्म ने रिलीज के दूसरे हफ्ते तक देशभर में 71.71 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. रिलीज के इतने दिन बाद भी वीरे को फैन्स का भरपूर प्यार मिल रहा है. फिल्म की स्टार सोनम कपूर ने वीरे के लिए फैन्स के पागलपन का एक वीडियो भी रिट्वीट किया है.

इस वीडियो में वीरे दी वेडिंग फिल्म की फैन्स हॉल में फिल्म खत्म होने के बाद तारीफां सॉन्ग पर जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि आमतौर पर अब तक थि‍एटरों में पुरूषों के डांस वीडियोज देखने को मिलते थे लेकिन वीरे दी वेडिंग ने हमें दिखा दिया कि लड़किया भी इस तरह मौज-मस्ती करना जानती हैं.

Advertisement

ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी वीरे दी वेडिंग का फीवर सिर चढ़कर बोल रहा है. वीरे दी वेडिंग के इंस्टा प्रोफाइल पर इस फिल्म की न्यू जर्सी से कुछ फैन्स का वीडियो शेयर किया गया है. लाल रंग की ड्रेस कोड में पहुंची इस बगर्ल गैंग की फिल्म के लिए दीवानगी वीडियो में देखी जा सकती है.

A post shared by (@vdwthefilm) on

A post shared by (@vdwthefilm) on

वीरे दी वेडिंग फिल्म को मुख्य तौर पर महिला वर्ग पसंद करता नजर आ रहा है. महिलाओं की जिंदगी के अलग पहलुओं को पेश करने वाली ये फिल्म साल की हिट फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो चुकी है. क्रिटिक्स के खराब रिव्यूज के बाद भी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर दमदार बिजनेस जारी है.

A post shared by (@vdwthefilm) on

A post shared by (@vdwthefilm) on

Advertisement
Advertisement