scorecardresearch
 

पत्नी से अलग होने की वजह का पुलकित सम्राट ने किया खुलासा

पुलकित सम्राट ने सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा से शादी टूटने की वजह का खुलासा किया है.

Advertisement
X
श्वेता रोहिरा और पुलकित सम्राट
श्वेता रोहिरा और पुलकित सम्राट

अभिनेता पुलकित सम्राट ने इस बात का खंडन किया है कि वह अभिनेत्री यामी गौतम को डेट कर रहे हैं और कहा कि श्वेता रोहिरा के साथ उनकी शादी इसलिए टूटी क्योंकि वे दोनों एक-दूसरे के लिए बने ही नहीं थे.

पुलकित ने साल 2014 में की थी लेकिन पुलकित की 'सनम रे' की उनकी सह अभिनेत्री यामी के साथ कथित नजदीकी की खबरों के बीच वे दोनों पिछले वर्ष अलग हो गए.

ने कहा यह बचकाना होगा अगर रिश्ते में अपनी कमजोरी के लिए मैं किसी दूसरे को जिम्मेदार ठहराउं. मेरे ख्याल से श्वेता और मैंने गलत साथी को चुन लिया.

हम लोगों ने गलती से यह समझ लिया कि हम एक-दूसरे के लिए बने हुए हुए हैं. उन्होंने कहा कि उन दोनों के बीच के रिश्ते को किसी तीसरे ने प्रभावित नहीं किया.

Advertisement

पुलकित और यामी ने डेटिंग की खबरों से इंकार किया. यामी और पुलकित की फिल्म 'सनम रे' 12 फरवरी को रिलीज होगी. इस फिल्म में उवर्शी रौतेला भी हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement