scorecardresearch
 

नोटबंदी का असर! बंद होने की कगार पर शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कंपनी

शिल्पा शेट्टी और पति राज कुंद्रा की एक कंपनी का काम अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है. इसकी वजह राज ने नोटबंदी बताई है...

Advertisement
X
राज कुंद्रा और श‍िल्पा शेट्टी
राज कुंद्रा और श‍िल्पा शेट्टी

नोटबंदी के फैसले के बाद कई कंपनियों पर संकट घिरने की खबरें आ रही थीं. बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति की कंपनी का संचालन भी नुकसान होने के बाद से अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है.

मामला जुड़ा है होम शॉपिंग चैनल Best Deal TV से. बता दें कि के पति राज कुंद्रा इसके CEO थे और अब वह इस कंपनी से इस्तीफा दे चुके हैं. हालांकि, देशभर के वेंडर्स का कुछ और ही कहना है. इनका आरोप है कि कंपनी पिछले साल की शुरुआत से ही दिवालिया होने की कगार पर नजर आ रही थी.


द इकॉनमिक टाइम्स के मुताबिक, ने 15 दिसंबर को ईमेल के जरिए अपना इस्तीफा भेजा था. इसमें उन्होंने लिखा था- मैं आधिकारिक तौर पर Best Deal TV के सीईओ पद से इस्तीफा दे रहा हूं. एक बोल्ड और जरूरी कदम था, लेकिन दुर्भाग्य से हमारी इंडस्ट्री के लिए देने वाला रहा.

Advertisement

कंपनी ने दिसंबर में संचालन बंद करने का फैसला लिया था. Best Deal TV के COO हरि त्रिवेदी का कहना है कि के चलते कैश ऑन डिलीवरी वाली डील्स पर बहुत नुकसान हो रहा है. इस झटके की वजह से कंपनी अपने आंतरिक खर्च उठाने में असमर्थ है. हालांकि कई वेंडर्स ने दावा किया कि चैनल ने पिछले साल जनवरी से ही उनकी करोड़ों रुपये की रकम नहीं चुकाई है.

Advertisement
Advertisement