scorecardresearch
 

वानखेड़े में 5 साल पहले लगा था बैन, शाहरुख ने 20 लाख में खरीदा दूसरा 'वानखेड़े'

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख को 5 साल पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बैन कर दिया गया था. शाहरुख पर ये कार्रवाई कथित दुर्व्यहार के लिए हुई थी. इस बात के 5 साल बाद अब 'वानखेड़े' की वजह से शाहरुख चर्चा में हैं. इस चर्चा के पीछे आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खरीदा गया एक खिलाड़ी है.

Advertisement
X
शाहरुख खान
शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख को 5 साल पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बैन कर दिया गया था. 2012 में ये कार्रवाई स्टेडियम स्टाफ के साथ कथित दुर्व्यहार के लिए हुई थी. इस बात के 5 साल बाद अब 'वानखेड़े' की वजह से शाहरुख फिर चर्चा में हैं.

दरअसल, इस चर्चा के पीछे आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खरीदा गया एक खिलाड़ी है.

नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 लाख रुपये में अपूर्व वानखेड़े को खरीदा है. शाहरुख, नाइट राइडर्स के मालिक हैं. शाहरुख का ये दूसरा 'वानखेड़े' लोगों की दिलचस्पी बन गया है.   

कौन हैं अपूर्व वानखेड़े ?

अपूर्व घरेलू क्रिकेट मैच में खेलते हैं. दस मैच में 330 रन बनाने वाले अपूर्व की सबसे अच्छी पारी 107 रन की रही है. आईपीएल में पहले अपूर्व मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं.देखना है की ये वानखेड़े शाहरुख का कितना नाम काम करता है. 

Advertisement

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement