अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी एक बार फिर से लोगों को हंसाने के लिए तैयार है. दोनों 'गोलमाल 4' के साथ वापसी कर रहे हैं. इस फिल्म का फर्स्ट लुक आ चुका है और अब खबरें हैं कि संजय दत्त इस फिल्म में कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं.
अजय देवगन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म की कास्ट के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें संजय दत्त भी नजर आ रहे हैं.
The original rockstar
— Ajay Devgn (@ajaydevgn)
रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल' सीरीज की पहली फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी. इसके बाद गोलमाल रिटर्न्स 2008 में और गोलमाल 3, 2010 में रिलीज हुई थी. सात साल बाद अब गोलमाल सीरीज की अगली फिल्म 'गोलमाल अगेन' दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार हैं.
इस फिल्म की शूटिंग 9 मार्च से शुरु हो चुकी है. फिल्म के हीरो अजय देवगन ने रोहित शेट्टी के जन्मदिन पर उनको सरप्राइज देते हुए सोशल मीडिया पर फिल्म की पूरी स्टार कास्ट का पहला लुक जारी किया है. पोस्टर में सभी ब्लैक कपड़ों में दिखाई दे रहे थे.
Birthdays should be mad fun and glorious...a lot like our Golmaal family. Happy Birthday Rohit!
— Ajay Devgn (@ajaydevgn)
फिल्म 'गोलमाल अगेन' में एक बार फिर से अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे. हालांकि इस बार फिल्म की फीमेल लीड में थोड़ा बदलाव हुआ है और करीना कपूर खान की जगह फिल्म में परिणीति चोपड़ा और तब्बू दिखाई देगीं.
'गोलमाल अगेन' इस साल 6 अक्टूबर को रिलीज होगी. फिल्म में इस बार प्रकाश राज भी नजर आएगें. 'सिंघम' के बाद यह पहली बार होगा जब दोनों एक-साथ कॉमेडी करते नजर आएंगे.